October 18, 2026 04:01:34

ट्रक और वाहन की टक्कर:केबिन में फंसा ड्राइवर, सड़क सुरक्षा फोर्स के कर्मचारियों ने Cpr दिया; मौत

Oct17,2026 | Enews Team | Khana

खन्ना | नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह ट्रक और अज्ञात वाहन के बीच टक्कर हो गई। ट्रक ड्राइवर केबिन में फंस गया। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों व अन्य ट्रक ड्राइवर की मदद से उसे बाहर निकाला और CPR देना शुरू किया। हांलाकि उसकी जान नहीं बच सकी। हादसा गग्गड़ माजरा में आरएस ट्रेडर्स के सामने सुबह करीब 5:31 बजे हुआ। मृतक की पहचान सिमरजीत सिंह पुत्र नरंग सिंह निवासी गांव सोहियां (जगराओं) के रूप में हुई है। वह ट्रक नंबर PB10KJ5358 चला रहा था। हादसे में दूसरे वाहन की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। मृतक के भांजे परमवीर सिंह, निवासी गांव रोहले, को भी सूचित किया गया। हादसे के कारणों और दूसरे वाहन की पहचान को लेकर आगे की कार्रवाई पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी।

Collision-Between-A-Truck-And-A-Vehicle-Driver-Trapped-In-The-Cabin-Road-Safety-Force-Personnel-Administered-Cpr-But-He-Passed-Away




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023