चर्च के कर्मी की बेटी को बहला फुसलाकर ले गया मिस्त्री, डेढ़ साल से कर रहा था काम, मामला दर्ज
Oct19,2026
| Enews Team | Ludhiana
लुधियाना। दुगरी के पक्खोवाल रोड पर एक चर्च के कर्मचारी की नाबालिग बेटी को चर्च में निर्माण कार्य कर रहा एक मिस्त्री बहला फुसलाकर भगाकर ले गया। नाबालिग प्रतिष्ठित कॉन्वेंट स्कूल में 8वीं कक्षा में पढ़ती है। आरोपी मिस्त्री जब नाबालिग को लेकर फरार हुआ तो उसने अपना मोबाइल बंद कर दिया। पुलिस अब आरोपी की कॉल डिटेल लेकर उसे ट्रेस करने की कोशिश में जुटी है। थाना दुगरी में आरोपी मिस्त्री दिनेश के खिलाफ शिकायत दी और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे ट्रेस करना शुरू कर दिया। हालांकि अभी तक नाबालिग का कोई सुराग नहीं मिला है। नाबालिग के पिता ने बताया कि वह प्रतिष्ठित चर्च में काम करते हैं। चर्च की तरफ से उन्हें पखोवाल रोड पर रहने के लिए कमरा दिया है और वहीं पर उनका परिवार रहता है। बेटी शहर के एक प्रतिष्ठित कॉन्वेंट स्कूल में 8वीं कक्षा में पढ़ती है। नाबालिग के पिता का कहना है कि पखोवाल रोड पर चर्च की एक साइट है जहां पर काफी समय से निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य में काम करने वाले मिस्त्री व वर्कर पास में ही झुग्गी बनाकर रहते हैं। इसी दौरान आरोपी की उनकी बेटी के साथ मुलाकात हुई। जिसके बाद वे उसे बहला फुसलाकर भगाकर ले गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
---
A-Workman-Who-Had-Been-Employed-For-A-Year-And-A-Half-Lured-Away-The-Daughter-Of-A-Church-Staff-Member-A-Case-Has-Been-Registered