लुधियाना पुलिस कमिश्नर ईडी ऑफिस में हुए पेश, पूछताछ हुई
Oct19,2026
| Enews Team | Ludhiana
लुधियाना। लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर पहुंचे। उन्हें पंजाब के मुख्यमंत्री के कथित वीडियो से जुड़े मामले में गुरुग्राम में फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की रिपोर्ट तैयार करने में कथित गड़बड़ी के आरोपों को लेकर पेश हुए है। अब उनसे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में ईडी ने एफआईआर दर्ज की है और अब तक 2 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 4 जनवरी, 2026 को अकाल तख्त साहिब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ एक कथित वीडियो को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसमें उन पर गुरुद्वारे के दान पात्र (गोलक) को लेकर टिप्पणी करने और सिख गुरुओं की तस्वीरों के सामने आपत्तिजनक गतिविधियां करने के गंभीर आरोप लगाए गए थे। 16 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री स्वयं अकाल तख्त के सामने पेश हुए और दावा किया कि था वीडियो पूरी तरह फर्जी (AI जनित और डॉक्टर्ड) है। 15 जून 2026 को अकाल तख्त ने स्वतंत्र लैब्स की जांच के आधार पर वीडियो से छेड़छाड़ न होने की बात कही। इसके विपरीत, 18 जून 2026 को पंजाब सरकार ने गुरुग्राम की दो प्रयोगशालाओं की रिपोर्ट सार्वजनिक करते हुए इस वीडियो को 'फेक' और AI जनित करार दिया। इसमें कुछ प्वाइंट बताए थे, जिनके आधार पर दावा किया कि रिपोर्ट फर्जी है।
Ludhiana-Police-Commissioner-Appeared-At-The-Ed-Office-And-Was-Questioned