October 22, 2026 04:48:57

झोटा हत्याकांड में सीबीआई का बड़ा एक्शन, एफआईआर की दर्ज, परिवार पोस्टमॉर्टम के लिए राजी, निहंगों का इनकार, अस्पताल में घेरा डाला

Oct21,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब में नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या की जांच के लिए CBI ने नई FIR दर्ज कर ली है। टीम झोटा के परिवार से मिलने घर पहुंची, जहां उनके बयान लिए। इसके बाद टीम वापस मंडी बोर्ड के रेस्ट हाउस लौट गई। सूत्रों के मुताबिक, CBI ने परिवार को झोटा के पोस्टमॉर्टम के लिए मना लिया। हालांकि, झोटा के परिवार ने सार्वजनिक रूप से कोई बयान देने से इनकार कर दिया। इसके बाद निहंगों ने मानसा के सिविल अस्पताल को घेर लिया है। वे झोटा का पोस्टमॉर्टम न कराने पर अड़ गए हैं। CBI की टीम मंगलवार आधी रात को ही मानसा पहुंच गई थी। CBI ने रात को ही थाने पहुंचकर केस से जुड़े रिकॉर्ड और सबूत अपने कब्जे में ले लिए। CBI के प्रवक्ता ने बताया कि सीनियर DIG की अगुआई में जांच जारी है। CM भगवंत मान ने कल (20 अक्टूबर) को झोटा हत्याकांड की जांच CBI को देने का ऐलान किया था। इसके बाद दौरे पर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने भी झोटा के परिवार को भरोसा दिलाया था कि इसकी गहराई से जांच होगी। झोटा के परिवार का धरने का आज नौंवा दिन है। अभी तक शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ है। झोटा के पिता भीम सिंह ने कहा कि हम अभी अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। 13 अक्टूबर को केमिस्ट अश्विनी कुमार ने परविंदर झोटा की गोली कर हत्या कर दी थी।

दोनों वारदातों वाली जगहों पर CBI जांच करने पहुंची
मानसा में परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच कर रही CBI टीम हत्यारे अश्वनी कुमार के मेडिकल स्टोर पहुंची। टीम ने उस जगह की जांच की, जहां झोटा को गोली मारी गई थी। इसके अलावा, जिस जूतों की दुकान पर झोटा पर दोबारा गोलियां चलाने की बात सामने आई थी, वहां भी टीम ने जांच और पूछताछ की।

Major-Action-By-The-Cbi-In-The-Jhota-Murder-Case-An-Fir-Has-Been-Registered-While-The-Family-Has-Agreed-To-A-Post-Mortem-The-Nihangs-Have-Refused-And-Have-Laid-Siege-To-The-Hospital




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023