October 22, 2026 03:58:32

चंडीगढ़ के नामी होटल में बिजनेसमैन की लाश मिली, रात में मिलने आई युवती को पुलिस ने हिरासत में लिया; 2 दिन पहले रूम बुक किया

Oct21,2026 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। चंडीगढ़ सेक्टर-17 स्थित ताज होटल के रूम में बुधवार को एक बिजनेसमैन की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर थाना-17 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जानकारी के अनुसार सुबह 6 बजे एक वेटर रूम में पहुंचा तो गेट खुला था। उसने पाया कि बिजनेसमैन बेसुध होकर बेड पर लेटे हैं। उसने हिलाया, लेकिन वो होश में नहीं आए। उसने तुरंत होटल मैनेजर को बुलाया और अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने बिजनेसमैन को मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस ने शव को सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। पुलिस शुरुआती तौर पर नशे की ओवरडोज से मौत होने की आशंका जता रही है, हालांकि अभी मौत का कारण साफ नहीं है। मामले में होटल ताज का भी बयान सामने आया। होटल के प्रवक्ता ने कहा कि इस दुखद घटना से हमें बहुत दुख हुआ है। हमारी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। हम परिवार की मदद कर रहे हैं और जांच में अधिकारियों का पूरा सहयोग कर रहे हैं।


दो दिन पहले होटल में लिया था रूम

पुलिस के मुताबिक, बिजनेसमैन की पहचान दीपक मित्तल (56) के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ के रायपुर के रहने वाले थे। करीब दो दिन पहले सेक्टर-17 स्थित ताज होटल में कमरा लिया था। बताया जा रहा है कि उनके साथ एक युवती भी रात में होटल में आई। पुलिस इस युवती से पूछताछ कर रही है। 21 अक्टूबर को होटल का वेटर कमरे में गया तो दीपक कुमार मित्तल बेसुध मिले। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मार्कफेड की मीटिंग में शामिल होने आए थे चंडीगढ़

दीपक मित्तल पंजाब सरकार की राशन किट के बड़े ठेकेदार बताए जा रहे हैं। उनकी अपनी राइस मिलें भी हैं। वह चंडीगढ़ में मार्कफेड की एक बड़ी मीटिंग में शामिल होने आए थे। पुलिस के मुताबिक, होटल के कमरे से शराब की बोटलें और कुछ दवाइयां मिली हैं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि ज्यादा शराब पीने और नशे के ओवरडोज से मौत हुई है, लेकिन असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगी।

Businessmans-Body-Found-In-A-Prominent-Chandigarh-Hotel-Police-Have-Taken-Into-Custody-A-Young-Woman-Who-Had-Come-To-Meet-Him-During-The-Night-The-Room-Had-Been-Booked-Two-Days-Earlier




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023