October 23, 2026 13:35:49

लुधियाना पुलिस लाइन में कॉलेज स्टूडेंट लड़की ने किया सुसाइड, फंदे से लटकी मिली लाश

Oct22,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। सिविल लाइन स्थित पुलिस लाइन के क्वार्टर में रहने वाली एक कॉलेज छात्रा ने गुरुवार को सुसाइड कर लिया। उसका शव फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान 20 वर्षीय मुस्कान कपूर के रूप में हुई है जोकि गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स में पढ़ती थी। जानकारी के अनुसार परिवार पुलिस लाइन क्वॉटर की तीसरी मंजिल पर रहता है। मुस्कान के पिता किशोरी लाल पुलिस लाइन में ही दर्जा चार कर्मचारी (नाई) हैं। मुस्कान 2 दिन से बीमार चल रही थी। दिन में मुस्कान की मां ने उसे किसी काम से कॉल किया था लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इस पर मां ने पति को फोन कर उसे देखने भेजा। परिवार हिमाचल का रहने वाला था। दोपहर के समय जब पिता रोटी खाने के लिए क्वार्टर पहुंचे और बेटी को देखने कमरे में गए, तो शव पंखे से लटक रहा था। पिता ने तुरंत शोर मचाकर आसपास के लोगों और परिवार को इसकी सूचना दी। किशोरी लाल की कुल 4 बेटियां हैं। हालांकि परिजनों ने इस मामले में पुलिस को कोई भी जानकारी या बयान देने और किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई करवाने से इनकार कर दिया। परिवार का कहना है कि उनकी बेटी को कोई तंग-परेशानी नहीं थी वह किसी तनाव में नहीं थी और अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई बहुत अच्छे से कर रही थी।

College-Student-Dies-By-Suicide-At-Ludhiana-Police-Lines-Body-Found-Hanging




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023