सावधान लुधियाना वासी, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे जाली देसी घी, 4,215 किलो ब्रांडेड व खुला घी जब्त
Oct24,2026
| Enews Team | Ludhiana
लुधियाना। लुधियाना में त्योहारों के सीजन में मिलावटखोरी पर लगाम लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की फूड सेफ्टी विंग ने कैलाश नगर स्थित देसी घी की एक फैक्ट्री पर छापेमारी की। सिविल सर्जन डॉ. रमनदीप कौर के नेतृत्व में पहुंची टीम ने फैक्ट्री से कुल 4,215 किलोग्राम संदिग्ध देसी घी जब्त किया। हीं, 675 किलोग्राम एक्सपायरी घी को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, ताकि यह बाजार में न पहुंच सके। खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच के दौरान फैक्ट्री से सरताज, दयाल और डेयरी फार्म ब्रांडों का 135 किलोग्राम देसी घी बरामद किया गया। इसके अलावा 3,405 किलोग्राम खुला देसी घी भी मिला। विभाग ने कुल 4,215 किलोग्राम घी जब्त किया है। टीम ने फैक्ट्री में तैयार और स्टोर किए जा रहे उत्पादों की पैकेजिंग, लेबलिंग, एक्सपायरी डेट और भंडारण व्यवस्था की भी जांच की। एक्सपायरी घी को निर्धारित नियमों के तहत मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। फूड सेफ्टी टीम ने फैक्ट्री से देसी घी के पांच सैंपल और सरसों के तेल का एक सैंपल लेकर सरकारी प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा है। रिपोर्ट से खाद्य पदार्थों की शुद्धता, गुणवत्ता और मिलावट की स्थिति स्पष्ट होगी। यदि लैब रिपोर्ट में किसी तरह की गड़बड़ी सामने आती है, तो संबंधित फर्म और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
Attention-Residents-Of-Ludhiana-Could-You-Be-Consuming-Counterfeit-Desi-Ghee-4215-Kg-Of-Branded-And-Loose-Ghee-Has-Been-Seized