October 30, 2026 15:11:27

बेटा न होने पर बेटी की हत्या की, पिता कृपाण से काटकर भागा, फर्श पर मिली लाश; 12वीं में पढ़ती थी

Oct29,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। होशियारपुर में गुरुवार एक पिता ने अपनी 17 साल की बेटी की हत्या कर दी। उसने बेटी को कृपाण से काटा और मौके से भाग निकला। मृतका 12वीं क्लास में पढ़ती थी। सूचना मिलने पर थाना हरियाणा की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी बेटा न होने से नाराज रहता था। पुलिस ने मृतका की मां के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामला हरियाणा कस्बे के धूत कलां गांव का है। मृतका इंद्रप्रीत कौर सरकारी स्कूल धूत कलां में पढ़ती थी। गुरबाणी सदस्यों के मुताबिक वह पढ़ाई में बहुत होशियार थी। वहीं बेटी की मौत के बाद मां और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। इंद्रप्रीत कौर के मामा मनजीत सिंह ने बताया कि मेरे जीजा ने आज सुबह भांजी को मार दिया। जीजा शुरू से ही बेटे की चाहत रखता था। हमें पता नहीं था कि वह कुछ ऐसा करेगा। हमारी मांग है कि उसे जल्द से जल्द पकड़कर सजा दी जाए।
पिता ने कृपाण मारकर बेटी की हत्या की
डीएसपी देहाती नरेंद्र सिंह ने बताया कि हमें सुबह सवा सात बजे सूचना मिली थी कि बच्ची का कत्ल हो गया है। हमने मौके पर पहुंचकर जांच और पूछताछ की। बच्ची की मां बलजीत कौर के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि पिता कहता था कि मेरी अकेली बेटी है। इसी बात से वह नाराज रहता था। पुलिस के आने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Father-Kills-Daughter-For-Not-Being-A-Son-Flees-After-Hacking-Her-To-Death-With-A-Kirpan-Ceremonial-Sword-Body-Found-On-The-Floor-Victim-Was-A-12th-Grade-Student




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023