November 1, 2026 17:39:56

ब्रेकिंग न्यूज – आप नेता ने स्टोर कर रखे थे इलीगल पटाखें, आग लगने से मचा बवाल, भतीजा जलकर राख

Oct30,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में आम आदमी पार्टी के नेता गोल्डी सब्बरवाल के इललीगल बिल्डिंग में स्टोर कर रखे पटाखे के गोदाम में शुक्रवार को आग लग गई। गोदाम में धमाके हुए। इसससे एक दीवार गिर गई, जिसके नीचे आप नेता के चाचा का बेटा दब गया। मलबे में दबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक दूसरी मंजिल पर आग लगी है। यहां किचन के साथ कमरा बना हुआ था। जहां पर पटाखे का स्टॉक रखा हुआ था। आग लगने के बाद युवक गोदाम के अंदर ही एक किनारे पर खड़ा हो गया। लेकिन अचानक उसकी दीवार गिर गई। मृतक की पहचान साहिल सब्बरवाल (27) के रूप में हुई है। हादसे का पता चलते ही पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। इसके बाद आग लगने की वजहों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रेजिडेंशियल इलाके में अवैध रूप से पटाखे स्टोर किए गए थे। वहीं, आप नेता गोल्डी ने रोते हुए कहा कि पिछले साल के पटाखे बचे थे। वह यहां रखे हुए थे। शॉर्ट सर्किट हुआ है।

Breaking-News-Aap-Leader-Had-Stored-Illegal-Firecrackers-A-Fire-Breaks-Out-Causing-Chaos-Nephew-Burns-To-Death




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023