November 1, 2026 20:46:00

लुधियाना में एनआरआई महिला की चाकू मारकर हत्या, खून से लथपथ लाश कमरे में मिली

Nov1,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पक्खोवाल रोड स्थित विकास नगर में एक NRI महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वह करीब 3 दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया से लौटी थी। उसका शव घर में जमीन पर पड़ा मिला। उसके शरीर पर कई जगह चाकू मारने के निशान मिले हैं। वारदात का पता लगते ही महिला को दीप अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान कमलजीत कौर के रूप में हुई है। उसके पति रविंदर सिंह पर हत्या करने का शक है। हालांकि, हत्या के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर हत्या के कारणों और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। थाना दुगरी की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Nri-Woman-Stabbed-To-Death-In-Ludhiana-Blood-Soaked-Body-Found-In-Room




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023