लुधियाना में युवती के सुसाइड मामले में नया मोड, बॉयफ्रेंड द्वारा शादी का दबाव डालने पर किया सुसाइड
Nov3,2026
| Enews Team | Ludhiana
लुधियाना। लुधियाना के शिंगार सिनेमा रोड के पास एक युवती द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली गई। मृतका की पहचान रैना धीर के रुप में हुई है। आरोपी वामिका एंटरप्राइज (नट-बोल्ट फैक्ट्री) का मालिक दिव्यांशु बग्गा है। उसकी गर्लफ्रेंड रैना धीर के परिजनों ने रोड जाम कर धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया है। इस मामले में नया मोड आया है। जिसमें पता चला है कि युवती के बॉयफ्रेंड द्वारा उस पर शादी का दबाव डाला जा रहा था। जिससे परेशान होकर उसने खुदखुशी कर ली। इस मामले की सूचना मिलने पर पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। युवती के परिवार वालों ने बताया कि युवक से पहले दोस्ती थी। फिर वे शादी का दबाव डालने लगा। जिसके चलते युवती बैकफुट पर आ गई। जिसके बाद वे अपने बर्थडे पर जबरन लड़की के घर घुस गया। जहां उसकी लड़की के परिवार वालों से हाथापाई भी हुई। लेकिन फिर युवक वहां से भाग गया। इसके बाद वे शादी के लिए कहने लगा।
New-Twist-In-Ludhiana-Womans-Suicide-Case-She-Took-Her-Own-Life-After-Being-Pressured-By-Her-Boyfriend-To-Get-Married