November 13, 2026 19:52:49

लुधियाना में महिला इंटीरियर डिजाइनर से छेड़छाड़, बोली- जिम मालिक ने कैफे में गलत टच किया, बाजू मरोड़ी; गला घोंटने की कोशिश की

Nov11,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में महिला इंटीरियर डिजाइनर ने जिम मालिक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि कैफे में पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद जिम मालिक ने उन्हें गलत टच किया। बाजू मरोड़ कर उनके बाल खींचे गए। महिला का कहना है कि उसका गला घोंटने की कोशिश भी की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक जिम मालिक की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 27 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि वह पेशे से प्रोफेशनल इंटीरियर डिजाइनर हैं। उनकी अपनी कंपनी भी है। उन्होंने साल 2025 में लुधियाना में डी कार्वे नाम का जिम जॉइन किया था। इसी दौरान उनकी मुलाकात जिम मालिक शिवा सचदेवा से हुई। जिम मालिक उनके साथ दोस्तों की तरह रहता था। दोनों परिवारों के बीच भी जान-पहचान हो गई थी। जानकारी के अनुसार महिला अपना अलग इंडिपेंडेंट कारोबार करना चाहती थी, लेकिन जिम मालिक उसे मना करता था। वह उन्हें कहता था कि मिलकर काम करिए। दोनों के बीच इवेंट्स ऑर्गेनाइज पार्टियां करवाने का काम था।

एलिजाबेथ कैफे में दिवाली पार्टी के दौरान घटना
महिला ने शिकायत में बताया कि अक्टूबर, 2026 में उन्होंने डी कार्वे से जुड़े आयोजनों के अलावा इंडिपेंडेंट भी इवेंट होस्ट करने का फैसला किया था। इसी सिलसिले में 7 नवंबर की रात एलिजाबेथ कैफे में दिवाली पार्टी आयोजित की गई थी। पार्टी की पूरी डेकोरेशन की जिम्मेदारी भी उन्होंने संभाली थी। महिला के अनुसार, रात करीब 11 बजे वह पार्टी में पहुंची और लगभग 30-40 मिनट तक वहां सामान्य माहौल रहा। रात करीब 1 से 1:30 बजे जब वह घर जाने की तैयारी कर रही थी, उस समय जिम मालिक शिवा सचदेवा भी वहां मौजूद थे। इस दौरान उन्हें किचन के बाहर बालकनी की तरफ ले जाया गया। जब उन्होंने उनके साथ कारोबार नहीं करने की बात कही तो विवाद बढ़ गया।

मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप
महिला ने बताया कि इस दौरान उनके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया। उनके बाल खींचे गए और शरीर पर चोटें पहुंचाई गईं। उन्होंने जान से मारने की धमकी देने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि इस घटना के बाद वह मानसिक तनाव में हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की है। इस मामले में थाना डिविजन नंबर 5 के एसएचओ हमराज सिंह चीमा ने कहा कि आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई। मामले की जांच कर रहे है।  

Woman-Interior-Designer-Molested-In-Ludhiana-Alleges-Gym-Owner-Touched-Her-Inappropriately-At-A-Cafe-Twisted-Her-Arm-And-Tried-To-Strangle-Her




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023