अमृतसर में गोली लगने से Asi की मौत:ड्यूटी जाने से पहले घर के बाहर पार्क में बैठे थे, सिर के पास फायर हुआ
Nov13,2026
| Enews Team | Amritsar
अमृतसर में शुक्रवार सुबह पार्क में बैठे ASI जोगिंदर सिंह को गोली लगने से उसकी मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब वह अपने सुल्तानविंड गेट, तरनतारन रोड स्थित अपने घर के पास बने पार्क में परिवार के साथ बैठे थे। राइफल साफ करते हुए अचानक गोली चली जोकि उनके सिर के पास जा लगी। गोली लगने से उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही एसीपी साउथ अमृतसर प्रीत इंदर सिंह तथा थाना सुल्तानविंड के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर अर्जुन कुमार मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया और परिवार के साथ संवेदना जताई। बिजनेसमैन साहिल महाजन ने बताया कि उन्हें बदमाशों की तरफ से थ्रेट मिला था। जिसके बाद से जोगिंदर सिंह पिछले करीब पौने दो साल से उनके यहां गनमैन की तरह लगे थे।
शुक्रवार को उन्हें दोपहर करीब 12 से 12:30 बजे के बीच साहिल को घर से लेने आना था। लेकिन इससे पहले ही करीब 11:50 बजे जोगिंदर के बेटे का फोन आया।
बेटे ने बताया कि उसके पिता घर से निकलने की तैयारी कर रहे थे और इसी दौरान बंदूक साफ करते समय अचानक गोली चल गई। साहिल महाजन ने जोगिंदर सिंह को शरीफ और अच्छे स्वभाव का इंसान बताया।
एसीपी साउथ प्रीत इंदर सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में राइफल साफ करते समय अचानक गोली चलने की बात सामने आई है। हालांकि टीम जांच रही है कि गोली किन परिस्थितियों में चली।
Asi-Dies-After-Being-Shot-In-Amritsar-He-Was-Sitting-In-A-Park-Outside-His-Home-Before-Leaving-For-Duty-When-He-Was-Shot-Near-The-Head