November 18, 2026 00:30:08

रेलवे लाइन पर मिली लाश:मृतका की नहीं हुई पहचान, जीआरपी ने जांच शुरू की

Nov17,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना के ढंडारी इलाके में रेलवे लाइन पर एक अज्ञात महिला का शव मिला। लोगों ने शव देखकर जीआरपी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और जांच शुरू की। जांच अधिकारी एएसआई सिकंदर सिंह ने बताया कि उन्हें ठेके के पास रेलवे लाइन पर महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को कब्जे में लिया।

एएसआई सिकंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
शुरुआती जांच में मामला रेल हादसे का लग रहा है। महिला की उम्र करीब 30 से 35 साल बताई जा रही है। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा।

Body-Found-On-Railway-Tracks-Deceased-Remains-Unidentified-Grp-Has-Initiated-An-Investigation




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023