November 27, 2026 20:43:58

पंजाब के पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर पर एनआरआई से 1 करोड़ लेने का आरोप, कहा- धारीवाल का सरपंच बनाने का भरोसा दिया था; हलफनामा और वीडियो वायरल

Nov26,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। कनाडा में रहने वाले सतनाम सिंह ने पंजाब के पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और उनके परिवार पर पैसे लेने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने 16 नवंबर 2026 को कनाडा में नोटरी पब्लिक के सामने हलफनामा प्रमाणित कराया। इस मामले से जुड़ा वीडियो और हलफनामे की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है। सतनाम सिंह का आरोप है कि उन्हें गांव धारीवाल का सरपंच बनाने का भरोसा देकर करीब एक करोड़ रुपये लिए गए, लेकिन बाद में सरपंच नहीं बनाया गया। हलफनामे में उन्होंने पैसों के लेन-देन और परिवार से जुड़े अन्य मामलों का भी जिक्र किया है। वायरल वीडियो में सतनाम सिंह फेसबुक लाइव के दौरान लालजीत सिंह भुल्लर की पत्नी सुरिंदर पाल कौर भुल्लर को फोन करते दिख रहे हैं। वह उनसे दिए हुए पैसे वापस मांगते हैं। सतनाम सिंह का यह भी आरोप है कि मंत्री के पीए दिलबाग सिंह ने उनसे चार लाख रुपये लिए थे।

बोलीं थीं भारत में आकर मिलो
वीडियो में सुरिंदर पाल कौर भुल्लर कथित तौर पर सतनाम सिंह से कहती सुनाई देती हैं कि वह भारत आकर उनसे मिलें। इसके बाद उनके मामले का हल निकालने की बात कही जाती है। बातचीत में वह इस मामले के बारे में किसी अन्य व्यक्ति से बात न करने को भी कहती हैं। साथ ही, मामला जल्द सुलझाने का भरोसा देती हैं और परिवार के मुश्किल समय का हवाला देती हैं।

Former-Punjab-Minister-Laljit-Bhullar-Accused-Of-Taking-1-Crore-From-An-Nri-Complainant-Claims-Bhullar-Had-Promised-To-Make-Him-A-Sarpanch-Affidavit-And-Video-Go-Viral




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023