November 27, 2026 15:46:55

लुधियाना में दोस्त ने पैसे देने के बहाने बुला कारोबारी की हत्या की, तालाब में फेंकी लाश, 15 तोले के गहने गायब

Nov27,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के कपड़ा कारोबारी की उनके दोस्त ने ही हत्या कर दी। दोस्त ने साथियों के साथ मिलकर कारोबारी को किडनैप किया। फिर हत्या कर शव बठिंडा के रामपुरा फूल में तालाब में फेंक दिया। कारोबारी करीब 15 तोले सोने के गहने पहनकर घर से निकले थे, जो गायब हैं। रिश्तेदार के मुताबिक कारोबारी ने दोस्त से पैसे लेने थे। इनका करीब 2-ढाई करोड़ का लेन-देन था। पैसे देने के लिए दोस्त ने उसे बुलाया था। मृतक कारोबारी की पहचान पंकज अरोड़ा (50) निवासी नौलखा गार्डन के रूप में हुई है। थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस ने दोस्त मिक्की आहूजा और उसके साथियों अजय सिंह और शिवा को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने पंकज की हत्या करने और शव छप्पड़ में फेंकने की बात कबूल की है। कारोबारी के साले रोहित मनचंदा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 नवंबर की शाम करीब 6:46 बजे उनका जीजा पंकज अरोड़ा अपनी एक्टिवा पर सवार होकर दोस्त मिक्की आहूजा से मिलने के लिए घर से निकले थे। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिवार ने उनकी तलाश शुरू की।
झुग्गियों के पास खड़ी मिली एक्टिवा
इस दौरान पंकज की एक्टिवा मन्ना सिंह नगर की झुग्गियों के पास लावारिस हालत में खड़ी मिली। इसके बाद परिवार को उनके अपहरण की आशंका हुई और पुलिस को शिकायत दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। इसमें मिक्की आहूजा समेत उसके साथियों की भूमिका सामने आई।

चेन, कड़ा और 5 अंगूठियां पहनी थीं
रोहित मनचंदा ने बताया कि घर से निकलते समय पंकज ने करीब 8 तोले की सोने की चेन, 5 तोले का सोने का कड़ा और 5 सोने की अंगूठियां पहन रखी थीं। मिक्की आहूजा ने अपने साथी शिवा, सचिन, अजय और 3-4 अन्य अज्ञात लोगों के साथ मिलकर पंकज को अगवा किया। इसके बाद हत्या कर दी। पंकज के 2 बेटे हैं। इनमें एक की उम्र की 11 साल और दूसरे की 6 साल है। रिश्तेदार सुभाष डाबर ने कहा कि मरने वाला पंकज अरोड़ा मेरे भाई का दामाद था। उनकी अकालगढ़ मार्केट में दुकान है। पंकज को घर से बुलाया गया था। दोस्त के साथ पंकज का पैसों का लेन-देन था। करीब 25 साल से दोस्ती थी।
पुलिस ने दोस्त समेत 3 आरोपी गिरफ्तार किए
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मिक्की आहूजा, अजय सिंह और शिवा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में हत्या का खुलासा होने के बाद अब पुलिस फरार आरोपी सचिन और उसके 3-4 अज्ञात साथियों की तलाश कर रही है। पुलिस की टीमें आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। इसके साथ ही सोने के आभूषणों की बरामदगी के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

In-Ludhiana-A-Man-Lured-A-Businessman-Under-The-Pretext-Of-Paying-Him-Money-Murdered-Him-And-Dumped-His-Body-In-A-Pond-15-Tolas-Of-Gold-Jewelry-Are-Missing




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023