September 4, 2026 14:05:44

फैक्ट्रियों से निक्कल, पीतल एलमोनियम उड़ाने वाला चाेरों का गैंग काबू

Sep21,2019 | Yashpal sharma | ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना लुधियाना पुलिस ने फैक्ट्रियों को निशाना बनाकर वहां से निकल, पीतल, एलुमिनियम जैसे पदार्थ लूटने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के छह सदस्यों को काबू किया गया है, जबकि छह की तलाश जारी है। आरोपी फैक्ट्री में तैनात गार्ड और मौजूद कर्मचारियों को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों को फोकल प्वाइंट, यार्ड चौक से काबू किया गया। इनमें से 4 वारदात को अंजाम देने वाले व दो कबाड़ी हैं, जो इनसे सस्ते में माल खरीदने के अलावा, वारदात के लिए गाड़ी मुहैया करवाते थे। आरोपी यूपी और बिहार से संबंधित हैं। आरोपियों से 32 बोर का देसी पिस्तौल, 6 कारतूस, मारुति कार, छोटा हाथी, मोटरसाइकिल, 80 किलो निकल, 5 क्विंटल पीतल और 80 किलो एल्युमिनियम बरामद किया गया है। आरोपियों पर पहले भी तीन केस दर्ज हैं। जिन पर यह जमानत पर हैं। इन्होंने दो अन्य केसों में शमूलियत भी कबूल की है। मामले की जांच जारी है।

ludhuana police arrest




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023