दिल्ली में लॉक डाउन में राहत मिलते ही शराब की दुकानों में लंबी लंबी कतारें देखने को मिली। इस दौरान कहीं शराब के ठेकों पर लोगों ने सोशल डिस्टेंस की धज्जियां तक उड़ा डाली और कई जगहों पर तो शराब के ठेकों पर आधा किलो मीटर से लेकर डेढ़ किलोमीटर लंबी लाइनें देखने को मिली। करोल बाग, देशभर में जारी लॉकडाउन के बीच शराब की खरीद पर छूट के बाद एक शराब की दुकान के बाहर डेढ़ किलोमीटर लंबी लाइन लगी।
Heavy Rush On Liquor Shop In Delhi