September 18, 2026 13:53:05
पंजाब में ड्रग फ्री स्कूल का थ्री ईयर प्लान:पहले साल 500 मीटर दायरा नशा मुक्त, 4 लेवल पर होगा काम, न

पंजाब में ड्रग फ्री स्कूल का थ्री ईयर प्लान:पहले साल 500 मीटर दायरा नशा मुक्त, 4 लेवल पर होगा काम, नोडल अधिकारी की नियुक्ति

Apr2,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत ड्रग फ्री स्कूल मुहिम शुरू कर दी। गृह मंत्रालय ने ड्रग फ्री स्कूल के लिए थ्री ईयर प्लान तैयार करके राज्यों के साथ शेयर कर दिया है। पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार के थ्री ईयर प्लान को स्कूलों में लागू करने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक एक अप्रैल से यह पंजाब समेत पूरे देश में लागू हो गया है। शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रिंसिपल्स को इस संबंध में गाइड लाइन जारी कर दी हैं। थ्री ईयर प्लान के मुताबकि पहले साल में स्कूल के आसपास के 500 मीटर एरिया को ड्रग फ्री बनाया जाएगा। दूसरे साल में नशा और उसके दुष्प्रभावों को सिलेबस में शामिल करने के साथ-ड्रग फ्री स्कूल एरिया में निगरानी रखी जाएगी। वहीं तीसरे साल में नशा विरोधी गतिविधियों का असेसमेंट किया जाएगा। थ्री ईयर प्लान इंप्लीमेंटेशन के लिए स्कूल प्रिंसिपल, टीचर्स और पेरेंट्स के अलावा पुलिस और एनजीओ को भी शामिल किया जाएगा।

नशा मुक्त भारत अभियान का हिस्सा

केंद्र सरकार ने देश भर से नशा को खत्म करने के लिए नशा मुक्त भारत अभियान शुरू किया है। ड्रग फ्री स्कूल भी उसी मुहिम का हिस्सा है। ड्रग फ्री स्कूल बनाने के लिए केंद्र सरकार ने थ्री ईयर एक्शन प्लान है। यह प्लान 31 मार्च 2026 से शुरू हो गया लेकिन स्कूलों में इसे एक अप्रैल से लागू किया गया है। इस मुहिम के तहत नशे की आपूर्ति पर सख्ती, डिमांड कम करना, जागरूकता, पुनर्वास और युवाओं को सुरक्षित रखा जाएगा। गृह मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों को कहा है कि थ्री ईयर प्लान के मुताबिक सभी लक्ष्य समय पर पूरे करें ताकि पूरी मुहिम को सफल बनाया जा सके। इस मुहिम में समाज के हर वर्ग को जोड़ा जाएगा। नशा मुक्ति के लिए 4 लेवल पर काम किया जाएगा। केंद्र, राज्य, जिला और सब डिवीजन लेवल पर इस अभियान की मॉनिटिरिंग होगी। इसमें गृह, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य विभागों को शामिल किया गया है।

Three-Year-Plan-For-Drug-Free-Schools-In-Punjab-500-Meter-Radius-Drug-Free-In-The-First-Year-Work-To-Be-Done-On-4-Levels-Nodal-Officer-Appointed



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं