September 18, 2026 12:11:05
पंजाब बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट किया घोषित, 91.46% बच्चे पास, स्टेट में दूसरे नंबर पर लुधियाना की छात

पंजाब बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट किया घोषित, 91.46% बच्चे पास, स्टेट में दूसरे नंबर पर लुधियाना की छात्रा

May13,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने बुधवार (13 मई) को 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। 2 लाख 65 हजार 417 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 2 लाख 42 हजार 755 स्टूडेंट्स पास हुए। परीक्षा परिणाम 91.46 प्रतिशत रहा।स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं। टॉपर्स में लड़कियों ने बाजी मारी है। मानसा के ऊब्बा के गुरुकुल अकेडमी पब्लिक स्कूल की सुपनीत कौर ने टॉप किया। वहीं, दूसरे स्थान पर लुधियाना के बीसीएम पब्लिक सीनियर सेकेंडर स्कूल की सोहानी चोहान रहीं। तीसरे स्थान तेजा सिंह स्वतंत्र मेमोरियल स्कूल शिमला पुरी की दिवांशी रही। तीनों के नंबर 500 में से 500 आए हैं। पहले स्थान पर रही छात्रा साइंस ग्रुप की है। जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रही छात्राएं हम्यूमैनिटीज ग्रुप की हैं। सारी खिलाड़ी भी हैं। जिला वाइज रिजल्ट में अमृतसर सबसे आगे रहा है। यहां का पास प्रतिशत 96 फीसदी रहा। जबकि पठानकोट 95.66 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वहीं एसएएस नगर (मोहाली) 95.62 प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर रहा। दूसरी ओर, लुधियाना सबसे नीचे रहा, जहां पास प्रतिशत 87.04 फीसदी दर्ज किया गया।

ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम के स्टेट टॉपर

लुधियाना के बीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल की सुहानी 500 में से 500 अंक लेकर ह्यूमैनिटीज ग्रुप में स्टेट में पहले नंबर पर रही। तेजा सिंह स्वतंत्र मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दिवांशी 500 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रही। प्ले वे स्कूल पटियाला की आफरीन आजीम 499 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही।

साइंस स्ट्रीम के टॉपर

    गुरुकुल अकेडमी पब्लिक स्कूल मानसा की सुपनीत कौर 500 में से 500 अंक लेकर स्टेट टॉपर रही।

    सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेडरी स्कूल कपूरथला की तरन्नम कौर 498 अंक लेकर दूसरे स्थान पर।

    तेजा सिंह स्वतंत्र ममेमोरियल स्कूल लुधियाना की सिमरन तिवाडी 497 अंक लेकर तीसरे स्थान पर।

कॉमर्स स्ट्रीम के स्टेट टॉपर

    सरकारी मेरिटोरियस स्कूल पटियाला की सपना 493 अंक लेकर कामर्स स्ट्रीम में स्टेट में पहले नंबर पर है।

    तेजा सिंह सवतंत्र मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की तानिया शर्मा 492 अंक लेकर दूसरे स्थान पर।

    तेजा सिंह स्वतंत्र मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल लुधियाना का शौर्यवीर 492 अंक लेकर तीसरे स्थान पर।

Punjab-Board-Declares-Class-12-Results-91-46-Percent-Pass-Percentage-Ludhiana-Student-Ranks-Second-In-The-State



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं