October 1, 2026 20:43:12
पंजाब में सभी स्कूलों का टाइम बदला, आधे घंटे देरी से लगेंगे, प्राइमरी की 20 मिनट पहले छुट्‌टी; सरकार

पंजाब में सभी स्कूलों का टाइम बदला, आधे घंटे देरी से लगेंगे, प्राइमरी की 20 मिनट पहले छुट्‌टी; सरकारी के साथ प्राइवेट-एडेड पर भी लागू

Sep30,2026 | Enews Team | Punjab

मोहाली। पंजाब में कल यानी 1 अक्टूबर से सभी सरकारी, एडेड और प्राइवेट स्कूलों का टाइम बदल दिया गया है। अब ये स्कूल सुबह 8:30 बजे खुलेंगे और दोपहर 2:30 बजे छुट्टी होगी। इससे पहले स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक लग रहे थे। यह नए नियम राज्य के सारे प्राइमरी, सेकेंडरी, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में लागू होंगे। यह समय 31 अक्टूबर 2026 तक लागू रहेगा। राज्य में 19 हजार से अधिक सरकारी स्कूल है। शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे नए समय का पालन सुनिश्चित करें, ताकि स्टूडेंट्स और अभिभावकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पंजाब में स्कूल का समय सेशन में 3 बार बदलता है। एक अप्रैल से 30 सितंबर तक स्कूलों का टाइम सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहता है। जबकि एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक का प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह साढ़े 8 से ढाई बजे और मिडिल से लेकर सीनियर सेकेंडरी तक का समय सुबह साढ़े 8 बजे से दोपहर 2.50 बजे तक रहता है। एक नवंबर से 28 फरवरी तक प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से 3 बजे तक व मिडिल से लेकर सीनियर सेकेंडरी तक का समय सुबह 9 बजे से 3.20 बजे तक रहता है।

School-Timings-Changed-Across-Punjab-Classes-To-Start-30-Minutes-Later-And-Primary-Schools-To-Close-20-Minutes-Earlier-The-Rule-Applies-To-Government-Private-And-Aided-Schools-Alike

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं