August 4, 2026 14:03:54

पंजाब में प्राइवेट स्कूलों पर सख्ती, शिक्षा मंत्री का मनमानी फीस वसूलने पर एक्शन; शिकायत दर्ज कराने को जारी की ई-मेल

Apr1,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ आप सरकार ने सख्त रुख इख्तियार किया है। स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मामले में एक्शन भी शुरू कर दिया है। उन्होंने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर एक ई-मेल EMOfficepunjab@gmail.com लॉन्च की है। इस पर प्राइवेट स्कूल के छात्रों के परिजन स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मनमानी फीस वसूली पर शिकायत दर्ज करा सकेंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह द्वारा हर शिकायत पर संज्ञान लेकर आगामी कार्रवाई की जाएगी। पंजाब में सरकार बनाने के बाद से आप शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय बदलाव करने के दावे करती रही है। शिक्षा क्षेत्र में पंजाब को सबसे अग्रणी राज्य बनाने के लिए मान सरकार प्रिंसिपलों को ट्रेनिंग दिलवा रही है। साथ ही खोले जा रहे स्मार्ट स्कूल में छात्रों को उनके रुचि क्षेत्र के अनुसार शिक्षित किया जाएगा।

Strictness On Private Schools In Punjab Education Ministers Action On Charging Arbitrary Fees E Mail Issued For Registering Complaint




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us