August 4, 2026 14:02:17

21वीं सदी में बच्चों के लिए टेक्नोलॉजी फ्रेंडली होना समय की जरूरत -- हेमंत सूद

-- फिंडोक ग्रुप में स्कूलों में दिए 50 कंप्यूटर

Apr17,2023 | Enews Punjab Desk | Ludhiana

लुधियाना। देश की अग्रणी इन्वेस्टमेंट कंपनियों में शामिल फिंडोक ग्रुप की ओर से शिक्षा के प्रसार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत जहां कई बच्चों की स्कूल की फीस फिंडोक फाउंडेशन की ओर से दी जा रही है। वहीं अब 21वीं सदी में बच्चों को टेक्नोलॉजी से जोड़ने के लिए ग्रुप द्वारा कंप्यूटर एजुकेशन को लेकर एक अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पंजाब के विभिन्न सरकारी और संस्थाओं द्वारा संचालित किए जा रहे स्कूलों में कंप्यूटर प्रदान किए जा रहे हैं। इसी कड़ी के तहत अब तक 50 कंप्यूटर फिंडोक फाउंडेशन की ओर से स्कूलों को दिए जा चुके हैं। कंपनी के एमडी हेमंत सूद ने कहा कि आने वाला युग टेक्नोलॉजी का है और इसके लिए बच्चों की नींव मजबूत करनी होगी। इसके लिए उन्हें प्राथमिक शिक्षा में ही कंप्यूटर एजुकेशन देना बेहद जरूरी है। इसके लिए वे ऐसे स्कूलों में कंप्यूटर देने के लिए अभियान चलाएंगे जहां पर संसाधनों की कमी है, ताकि समाज का हर वर्ग बदलते दौर के इस बदलाव को अपने जीवन का हिस्सा बना सके। इसके लिए फाउंडेशन की ओर से निरंतर प्रयास जारी रहेंगे और अधिक से अधिक बच्चों को कंप्यूटर एजुकेशन देने के लिए सहयोग किया जाएगा।

Need Of The Time For Children To Be Technology Friendly In 21st Century Hemant Sood




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us