चंडीगढ़। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने जिला स्तर पर टीचरों के ट्रांसफर ऑर्डर ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं। इस संबंध में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट कर जानकारी दी। प्रदेश में 17 से 19 मई तक कुल 5172 टीचरों ने जिले के अंदर ही ट्रांसफर करवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन करने वाले कुल 5172 टीचरों में से 2651 टीचरों के ट्रांसफर आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह सभी टीचर वे हैं, जिन्हें जिले के अंतर्गत स्कूलों के रिक्त पड़े पदों पर ट्रांसफर किया गया है। स्कूलों के 308 नॉन टीचिंग स्टाफ कर्मचारियों ने भी ट्रांसफर के लिए आवेदन किया था। इनमें से 275 कर्मचारियों की ट्रांसफर की गई है। पंजाब सरकार के दावे के अनुसार, यह ट्रांसफर पूरी पारदर्शिता के साथ प्राप्त मेरिट अंकों के आधार पर ऑनलाइन की गई है।
Transfer-Of-2651-Teachers-Stations-Found-On-Vacant-Posts-5172-Teachers-Applied-Online