August 4, 2026 09:49:27

पंजाब बोर्ड 10वीं में टॉपर्स में तीनों लड़कियां, 2 फरीदकोट ल एक मानसा की

May26,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया। कुल रिजल्ट 97.54 फीसदी रहा। सरकारी स्कूलों का पास फीसदी 97.76 प्रतिशत और प्राइवेट स्कूलों का 97 प्रतिशत रहा। फरीदकोट की गगनदीप कौर ने 650 में से 650 अंक यानि 100 फीसदी अंक लेकर टॉप किया है। फरीदकोट की ही नवजोत 648 नंबर लेकर दूसरे नंबर पर रही। जबकि मानसा की हरमनदीप 646 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही। कुल 98.46 प्रतिशत लड़कियां और 96.73 फीसदी लड़के पास हुए हैं। इस परीक्षा में 2 लाख 81 हजार 327 स्टूडेंट्स बैठे थे। जिनमें से 2 लाख 74 हजार 400 पास हुए। 6171 की कंपार्टमेंट आई। 653 स्टूडेंट फेल हुए हैं। जिलों में पठानकोट सबसे टॉप पर रहा। यहां 99.19 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए। संगीत गायन, संगीत वादन और उर्दू का रिजल्ट 100 फीसदी रहा। वहीं CM पंजाब भगवंत मान 12वीं कक्षा की स्टूडेंट की तर्ज पर प्रदेश में 10वीं कक्षा के पहले तीन टॉपर को भी इनामी धनराशि से सम्मानित करने की घोषणा करेंगे। गौरतलब है कि PSEB द्वारा बीती 24 मई को 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित किए गए। 12वीं कक्षा में मानसा के एक निजी स्कूल की छात्रा सुजान कौर 100 फीसदी अंक के साथ राज्य की टॉपर बनी। वहीं 99.60 अंकों के साथ स्टूडेंट श्रेया सिंगला दूसरे स्थान पर और 99.40 अंक लेकर नवप्रीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया।

All-Three-Girls-Among-Toppers-In-Punjab-Board-10th-2-From-Faridkot-And-One-From-Mansa




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us