September 23, 2026 01:30:10
लुधियाना के 2 टीचर नेशनल अवॉर्ड के लिए चयनित, 5 सितंबर को नई दिल्ली में किए जाएंगे सम्मानित

लुधियाना के 2 टीचर नेशनल अवॉर्ड के लिए चयनित, 5 सितंबर को नई दिल्ली में किए जाएंगे सम्मानित

Aug27,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना।  लुधियाना से 2 शिक्षकों को नेशनल टीचर अवॉर्ड मिलेगा। नेशनल टीचर अवॉर्ड 2023 की जारी सूची में दोनों टीचरों का नाम है। इस साल देशभर से आई एप्लीकेशन के आधार पर इस पुरस्कार के लिए 50 टीचरों का चयन किया गया है। लुधियाना के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल छपार के टीचर अमृतपाल सिंह और सतपाल मित्तल स्कूल की टीचर भूपिंद्र गोगिया का नाम इस सूची में शामिल है। 5 सितंबर को टीचरों को अवॉर्ड दिए जाएंगे। टीचरों के रहने के सभी प्रबंध 3 से 6 सितंबर तक होटल अशोक नई दिल्ली में किए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक पंजाब भर में तय योग्यता को पूरा करने वाले 6 टीचरों ने इस पुरस्कार के लिए अपनी एप्लीकेशन दाखिल की थी। जबकि देशभर से कुल 154 नामांकन दाखिल हुए। जिनमें से नेशनल लेवल के जजमेंट पैनल ने 100 अंकों के अलग-अलग मापदंडों के आधार पर 50 का चयन किया है। इस बार टीचरों के पास 10 साल की शिक्षा क्षेत्र में सेवा का होना जरूरी था। इसके साथ टीचरों को 1500 शब्दों की एप्लीकेशन में अपने कार्यकाल में किए कार्यों का विवरण करना था।
17 साल से सेवाएं दे रहे अमृतपाल
टीचर अमृतपाल सिंह शिक्षा विभाग में 17 साल से सेवाएं दे रहे हैं। वह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल छपार में बतौर कंप्यूटर टीचर तैनात हैं। 3 अप्रैल 2009 से वह इसी स्कूल में तैनात हैं। अमृतपाल सिंह ने बताया कि वह ICT परवाज प्रोजेक्ट चला रहे हैं। जिसमें असेसमेंट टूल करिएशन तैयार किए जाते हैं। 2017 में पहला पंजाब का कंप्यूटर पार्क स्कूल में तैयार किया। 30 मोबाइल गेम्स कंप्यूटर साइंस विषय की हैं, जिसे 3 लाख से अधिक छात्र खेल कर पढ़ाई कर रहे हैं। थिन क्लाइंट नेटवर्किंग कंप्यूटर लैब भी तैयार की गई है। इसे तैयार करने में लोगों से 1 लाख 70 हजार रुपए डोनेट में लिए गए। छात्रों को अपने संस्कृति के साथ जोड़ रहे हैं। 215 राज्य स्तर के मेडल जीत चुके हैं। नेशनल लेवल पर होने वाली प्रतियोगिता में छात्रों को भाग दिलवाते हैं। छात्रों को लोक नाच और पंजाब के लोक साज बजाने सिखाते हैं। साहित्य में 4 किताबें लिख चुके हैं। जिनमें स्वै तस्दीका, साडी किताबां, जादू-पत्ता, वायरस नावल (कंप्यूटर साइंस विषय) पर आधारित है।
एमएससी में स्वर्ण पदक विजेता रही गोगिया
भूपिंदर गोगिया ने अपना शिक्षण करियर 1991 में शुरू किया। लुधियाना में सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, कुंदन विद्या मंदिर, गुरु नानक इंजीनियरिंग कॉलेज और खालसा कॉलेज फॉर वुमेन सहित कई प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थानों में कार्यकाल के बाद उन्हें 1 अप्रैल को SPMS का प्रिंसिपल नियुक्त किया गया। 2010 में एमएससी (एप्लाइड गणित) में एक स्वर्ण पदक विजेता रही है। इन्होंने पीजीडीएसएम, बीएड, एमएड डिग्री भी की है।

2-Teachers-Of-Ludhiana-Selected-For-National-Award-Will-Be-Honored-On-September-5-In-New-Delhi



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं