September 10, 2026 02:15:50
पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा और एक्टर निंजा ने किया सीटी यूनिवर्सिटी धनक 2019 का शुभारंभ

पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा और एक्टर निंजा ने किया सीटी यूनिवर्सिटी धनक 2019 का शुभारंभ

Oct16,2019 | Yashpal sharma | ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना सीटी यूनिवर्सिटी लुधियाना में मेगा इंटर-स्कूल सांस्कृतिक कम टैक समारोह धनक 2019 का आयोजन किया गया। इस में लुधियाना के 78 स्कूलों के 4267 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें डी.सी.एम प्रैजिडैंसी स्कूल, बी.सी.एम आर्या मॉडल स्कूल, गुरू नानक पब्लिक स्कूल, भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सैकैंडरी स्कूल, गुरू गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल और आतम देवकी निकेतन स्कूल लुधियाना एंव गुरू नानक इंटरनैशल पब्लिक स्कूल आदि शाामिल थे। समागम का शुभारंभ सीटी यूनिवर्सिटी के चांसलर चरणजीत सिंह चन्नी, मैनेजिंग डायरेक्टर मनबीर सिंह, वाइस चेयरमैन हरप्रीत सिंह, वाइस चांसलर डॉ. हर्ष सदावार्ती, पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा और पंजाबी एक्टर एंव गायक निंजा ने रिबन काट कर किया। कार्यक्रम में सीटी सुर सरताज, इंडियन हेरिटेज डांस (फोल्क डांस), पेंटिंग, कार्टूनिंंग, पोस्टर मेकिंग, रंगोली, क्विज, क्ले मॉडलिंग, प्रोजेक्ट डिस्पले आदि 16 अलग-अलग प्रतियोगिता करवाई गई। 3- डी प्रिंटर इस समागम का मु य केंद्र रहा। इस के साथ ही रिसर्च एंड इनक्यूबेशन सेंटर फॉर एक्सीलेंस की तरफ से 3 डी प्रिंटर, आर्टिफिशल हैंड अदि एंव स्कूल ऑफ डिजाइन क ी तरफ से पेंटिंग, वॉल आर्ट्स व कपड़ों के डिजाइन की प्रदर्शनी की गई। क्ले मॉडलिंग में भाग ले रही अतम देवकी निकेतन स्कूल लुधियाना कि छात्रा मुस्कान की हि मत और कला के प्रति लगन देखकर हर कोई प्रेरित हो रहा था। जन्म से ही एक हाथ ना होने की वजह से मुस्कान को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा लेकिन उनसे कभी हार नहीं मानी। क्ले मॉडलिंग, सिंगिंग और पेटिंग करना मुस्कान को बेहद पसंद है। जतिंद्र ग्रीनफील्ड स्कूल ने कार्टूनिंग में फर्स्ट प्राईज के साथ 5000 रूपए की इनामी राशि अपने नाम की। टैगोर पब्लिक स्कूल ने सेकिंड प्राइज के साथ 3000 रूपए की इनामी राशि जीती। बीसीएम आर्य मॉडल स्कूल स्कूल ने क्विज में पहला और डीसीएम प्रेजीडैंसी स्कूल ने दूसरा स्थान के साथ नकद इनाम राशि हासिल की। आतम देवकी निकतेन स्कूल के फेस पेंटिंग ने पहला और एस.बी.आर.एस गुरूकुल ने दूसरा स्थान हासिल किया। रंगोली में ए.डी.एन सीनियर स्कूल ने पहला और माउंट लिटरा स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस इवेंट के बार में बात करते हुए वाइस चांसलर डॉ हर्ष सदावार्ती ने कहा कि यह इवेंट सीटी यूनिवर्सिटी का सबसे बड़े इवेंट था, जिसमें पंजाब के कई स्कूलों के छात्र भाग लेने के लिए पहुंचे। इस इवेंट को करवाने का मकसद बच्चों को एक ऐसा मंच प्रदान करवाना है जिस पर वह अपना टेंलट दिखा सके। सीटीयू के चांसलर चरणजीत सिंह चन्नी एंव मैनेजिंग डायरैक्टर मनबीर सिंह ने विजेता छात्रों को बधाई दी और इस इवेंट को सफल बनाने के लिए धन्यवाद कहा।

Pollywood Actress Sonam Bajwa inaugurates Dhanak 2019



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026