August 4, 2026 10:59:57

शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने लुधियाना पहुंचकर स्कूलों का किया दौरा, ऐप होगी लॉन्च, स्कूलों के साफ वॉशरूम की मंगवाई जाएगी फोटो

Oct4,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। बुधवार को शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस लुधियाना पहुंचे। बैंस ने रोज गार्डन के सामने बने लुधियाना मेरिटोरियस स्कूल में सुरक्षा कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पंजाब के 23 जिलों में कुल 1378 सिक्योरिटी गार्ड तैनात किए जा रहे हैं। ये सभी पूर्व सैनिक हैं। छात्रों की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर है। जिन सरकारी स्कूलों में 500 से अधिक बच्चे तैनात हैं, वहां 2 सुरक्षा कर्मचारी तैनात होंगे। मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि स्कूलों में सफाई प्रबंधों की चेकिंग के लिए जल्द ही सरकार और विभाग एक ऐप लॉन्च करेगी। उस ऐप पर सभी सरकारी स्कूलों के वॉशरूम व अन्य सफाई प्रबंधों की रोजाना फोटो मंगवा चेक किया जाएगा।

1378 सुरक्षा कर्मी होगें तैनात
उन्होंने कहा कि पूरे देश में सरकारी स्कूलों में सुरक्षा कर्मचारी तैनात करने वाला पंजाब पहला राज्य है। अभी तक 1 हजार सुरक्षा कर्मचारी स्कूलों से जुड़ चुके हैं। 300 से अधिक सुरक्षा कर्मचारी तैनात करने की तैयारी है। सुरक्षा कर्मचारी स्कूल शुरू होने से 1 घंटा पहले आएंगे और छुट्‌टी के 1 घंटा बाद घर जाएंगे।

2 हजार स्कूलों में रखे जा रहे कैंपस मैनेजर
मंत्री ने कहा कि 2 हजार सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में कैंपस मैनेजर रखे जा रहे हैं। ये स्कूल की सभी बिल्डिंग का रख-रखाव करेंगे। यदि बाथरुम का कोई नल खराब हो जाता है, लाइट में दिक्कत आ जाती है तो ये कैंपस मैनेजर उसका समाधान करेंगे। टीचर सिर्फ बच्चों की पढ़ाई को फोकस करेंगे। अभी तक 300 कैंपस मैनेजर काम पर रख लिए गए हैं। बाकी 300 को शुक्रवार को तैनात किया जाएगा।

Education-Minister-Harjot-Bains-Reached-Ludhiana-And-Visited-Schools-App-Will-Be-Launched-Photos-Of-Clean-Washrooms-Of-Schools-Will-Be-Asked




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us