September 10, 2026 02:15:37
अपडेट 2-डीएवी स्कूल की छत से छलांग लगाने वाली छात्रा की हालत गंभीर, दिमाग और पेट पर आई गंभीर चोटें

अपडेट 2-डीएवी स्कूल की छत से छलांग लगाने वाली छात्रा की हालत गंभीर, दिमाग और पेट पर आई गंभीर चोटें

Oct23,2019 | Yashpal sharma | ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना बीआरएस नगर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल की पांचवी मंजिल से छलांग लगाने वाली छात्रा दीपांशु बांसल की डीएमसी अस्पातल में गंभीर हालत बनी हुई है। अभी ये छात्रा वेंटिलेटर पर है और अस्पताल प्रबंधन की ओर से उक्त छात्रा के पेट का आपरेशन भी किया है। डीएमसी अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट और न्यूरो सर्जन डा. अश्वनी चौधरी के मुताबिक उक्त लड़की के कईं गंभीर चोटे लगी हैं। जिसमें अधिकतर चोटें लड़की के दिमाग और पेट में आई हैं। इसके अलावा लड़की के पीठ के नीचे की हड़िडयों व दाएं पैर में मल्टीपल फैक्चर भी आएं हैं। अभी तक उक्त मामले में स्कूल प्रबंधन चुप्पी साधे हुआ है, लेकिन स्कूल की छत से कूदने की स्थिति आखिर डीएवी स्कूल मे ही क्यों बार बार आ रही है, इसे लेकर लोगों की जुबान पर सवाल जरुर खडे़ हाेने लगे हैं। गौर हो कि करीब दो साल पहले पक्खोवाल रोड स्थित डीएवी स्कूल में भी एक छात्र की स्कूल की छत से गिरने का विवाद खड़ा हो गया था। तब इस स्कूल के छात्र के साथ स्कूल टीचर की ओर से मारपीट किए जाने का मामला भी सामने आया था। पहले इस मामले की भी स्कूल प्रबंधन दबाता रहा था, लेकिन बाद में ये सच्चाई भी जगजाहिर हुई थी। ऐसे में उक्त बच्चे ने डिपरेशन में आकर छत से छलांग लगाई या टीचर के कुछ कहने पर उसने गुस्से में ये कदम उठाया या किसी ने उक्त छात्रा को छत से धक्का दे दिया या फिर छलांग लगाने का कोई अन्य कारण था, इसके लिए स्कूल प्रबंधन को डिप स्टड़ी जरुर करनी होगी। डीएवी का शहर में अच्छा खासा नाम है, लेकिन स्कूल की मैनेजमेंट पर लग रहे इन धब्बों से अभिभावकों की चिंताएं कितनी बढ़ी है, ये भी अपने आप में सवाल पैदा करती दिखाई दे रही है। ------ -स्कूल में कुछ इस तरह का था मंजर बुधवार को जब नौवी कक्षा की छात्रा ने स्कूल की चौथी मंजिल के जिस प्वाइंट से छलांग लगाई, वो प्वाइंट एकदम से कोने वाला था। छत के कूदने के बाद बच्चे के जमीन पर गिरने पर हुई तेज आवाज सुनने के बाद एक स्कूल मुलाजिम ने इस बारे स्कूल स्टाफ को बताया। इस पूरे मामले पर पर्दा डाला जा सके, इसके लिए क्लास में बैठे बच्चों के बाहर आने पर रोक लगा दी गई और बच्चों को एक दूसरे से मिलने तक नहीं दिया गया। इतना नहीं स्कूल टीचर को भी देरी से घर भेजा गया। स्कूल में बच्चों को यही बात बताई गई है कि नौवी क्लास की छात्रा दीपांशु बांसल स्कूल की सीढियों से गिर गई है।

student jump from fifth floor in DAV school



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026