September 23, 2026 00:11:26
पंजाब में छुट्टियों में बच्चों को करना होगा होमवर्क:तीसरी से 8वीं तक के बच्चों को अंग्रेजी-मैथ और पं

पंजाब में छुट्टियों में बच्चों को करना होगा होमवर्क:तीसरी से 8वीं तक के बच्चों को अंग्रेजी-मैथ और पंजाबी सब्जेक्ट पढ़ना होगा

Dec23,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को सर्दी की छुट्टियों में भी घर पर बैठकर पढ़ाई करनी होगी। शिक्षा विभाग ने कक्षा तीसरी से लेकर 8वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए तीन विषयों अंग्रेजी, पंजाबी और मैथ का होमवर्क तैयार करके भेजा है। खास बात यह है कि इस काम को करते समय बच्चों पर कोई बोझ नहीं पडे़गा। वह अपने परिजनों के साथ आसानी से इसे कर पाएंगे। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि सरकार की कोशिश स्कूलों में शिक्षा के स्तर को सुधार कर अपनी युवा पीढ़ी को भविष्य के लिए तैयार करना है। उसी कड़ी में यह सारी कार्रवाई की जा रही है।

किताब या अखबार से पढ़नी होगी कहानी
शिक्षा विभाग की तरफ से जो होमवर्क का स्टाइल बनाया गया है। उसमें कोशिश यह की गई है कि बच्चों के दिमाग पर होमवर्क हौवा न बना रहे। जबकि वह अपने परिजनों या रिश्तेदारों के साथ बैठते हुए भी आसानी से पढ़ पाएं। उन्हें रोजाना पंजाबी व अंग्रेजी कोई एक कहानी पाठ्य पुस्तक या अखबार से पढ़नी होगी। इससे कोशिश यह है उनकी पढ़ने की आदत लगेगी, साथ ही उनकी पढ़ने की खामियां सुधरेंगी। उन्हें कुछ अच्छी चीज सीखने को मिलेगी, जो कि उनके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगी।

स्थूल वस्तुओं को गिनेंगे, घर के खर्च पर करेंगे चर्चा
इसी तरह शिक्षा विभाग ने तय किया है कि स्टूडेंट्स छुटिट्यों में रोजाना घर की स्थूल (कुर्सी-गमले) वस्तुओं को गिनेंगे। साथ ही यह अंदाजा लगाएंगे कि घर में कितना सामान है। इसके अलावा पेरेंट्स द्वारा किए जाने वाले पैसे के लेन-देन के बारे में भी चर्चा करें। इसी बहाने वह अपने परिजनों से जुड़ेंगे। कोशिश यह है कि बच्चे व परिजन अच्छा समय बिता पाएंगे। जो होम वर्क तैयार कर शिक्षा विभाग ने स्टूडेंट्स को भेजा है, उसमें मैथ विषय के सवाल अंग्रेजी और पंजाबी में लिखे हैं। ताकि जो परिजन पंजाबी नहीं जानते है वह भी अपने बच्चों को आसानी से पढ़ा पाएं। इसके अलावा सारा होमवर्क काफी आसान और सिखाने की सोच को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

Children-Will-Have-To-Do-Homework-During-Holidays-In-Punjab-Children-From-3rd-To-8th-Will-Have-To-Study-English-Math-And-Punjabi-Subjects



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं