डेस्क, लुधियाना
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की ओर से पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं सहित अन्य बोर्ड क्लासों की एग्जाम डेट शीट का एलान कर दिया गया है। 10 वीं और 12 वीं के एग्जाम 13 फरवरी से आरंभ होंगे। इनमें दसवीं के एग्जाम 6 मार्च को खत्म होंगे और बारहवीं के एग्जाम 30 मार्च को खत्म होंगे। जबकि 5 वीं व 8 वीं कक्षा के एग्जाम 7 मार्च से शुरु होंगे। इनमें 5 वीं के एग्जाम 14 मार्च को आठवीं के एग्जाम 27 मार्च को खत्म हो जाएंगे। ये जानकारी मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अपने टिवटर हैंडल के जरिए जारी की है।
Education-Minister-Announced-The-Dates-Of-Pseb-10th-And-12th-Exam-You-Also-See