लुधियाना के प्रतिष्ठित सतलुज क्लब चुनाव में इस बार एक ऐसा सख्श भी चुनाव लड़ रहा हैं, जो शरीर से भले ही हैंडीकैप है, लेकिन उनके हौसले बड़े बुलंद हैं । इनका नाम है विदुर खोसला जो की खोसला फॉर्म के मालिक हैं। विदुर खोसला से जब इस बारे में बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि चुनाव में हार जीत एक अलग विषय है लेकिन मेरा चुनाव में खड़े होना ही मेरी जीत है। विदुर खोसला ने बताया कि सतलुज क्लब में ईमानदार एग्जीक्यूटिव की जरूरत है रोज क्लब में यह घोटाला हो गया क्लब में वह घोटाला हो गया, जैसी चर्चाएं उठती रहती हैं । उन्होंने बताया कि वह क्लब में एग्जीक्यूटिव से अपना करियर शुरू करना चाहते हैं। आपको बताने की विदुर खोसला करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं और केवल क्लब चुनाव के जरिए वे अपना कुछ समय क्लब में बिताकर यहां की व्यवस्था को बेहतर बनाना चाहते हैं। विदुर खोसला ने क्लब मेंबर्स से अपील की है कि वह उन्हें अपनी वोट और सपोर्ट करें ताकि वे एग्जिक्यूटिव मेंबर बनाकर क्लब में आ सके।
Winning-Or-Losing-In-Elections-Is-A-Different-Matter-But-My-Standing-In-Elections-Is-My-Victory-Vidhur-Khosla