September 18, 2026 00:32:53
लोधी क्लब की मेंबरशिप का आवेदन करने वालों के लिए खुशखबरी, सबको मिल सकती है मैंबरशिप

लोधी क्लब की मेंबरशिप का आवेदन करने वालों के लिए खुशखबरी, सबको मिल सकती है मैंबरशिप

Jan1,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

कोरोना महामारी के बावजूद लोधी क्लब जैसे प्रतिष्ठित क्लब की मैंबरशिप लेने को लुधियाना में रसूकदार लोगों की कोई कमी नहीं है। लोधी क्लब में कुल मैंबरशिप क्षमता के लिए लिहाज से खाली पड़ी 70 सीटों के लिए शहर की पब्लिक से आवेदन मांगे गए थे। जिसके एवज 118 आवेदन क्लब मैनेजमेंट के पास पहुंचे हैं। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए क्लब के जनरल सेक्रेटरी सीए नितिन महाजन ने बताया कि क्लब की मैंबरशिप लेने वालों की कोई कमी नहीं हैं। क्लब की खाली पड़ी 70 मैंबरशिप मांगे गए आवेदन केलिए 118 लोगों ने आवेदन किया है और इस बारे में क्लब के प्रेसीडेंट व डिप्टी कमिश्नर वरिंदर शर्मा के साथ चर्चा के बाद नई मैंबरशिप की सीटें 120 तक बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। जिसे लेकर 3 जनवरी यानि आगामी सोमवार को ईजीएम बुला ली गई है । -क्लब की मैंबरशिप बढ़कर होगी 3100 लोधी क्लब में पहले कुल 3050 सीटें थे, जिसमें कुल 2980 मैंबर थे। इस लिहाज से इन 70 खाली सीटों के लिए 118 आवेदन पब्लिक से आए। जिस पर क्लब के प्रेसीडेंट वरिंदर शर्मा भी हैरान हुए कि कोरोना महामारी व मंदी के बीच क्लब की मैंबरशिप के लिए वन शॉट में जरनल कैटेगिरी के लिए 4.75 लाख रुपए खर्चने को तैयार है। जिसके बाद लोगों की डिमांड के लिहाज से क्लब की मैंबरशिप में 50 नई सीटें बढ़ाने पर अब फैसला किया जाएगा। अब क्लब कुल सीटें बढ़कर 3100 हो जाएगी। ----- क्लब की डेवलपमेंट पर लगेगा फंड नई मैंबरशिप से आने वाला फंड क्लब की बार, रेस्टोरेंट, जिम, स्वीमिंग पुल व अन्य डेवलपमेंट पर खर्च होगा। इसका पूरा खाका भी तैयार किया जा चुका है। जिसके बाद क्लब मैंबरों को बेहतरीन सुविधाएं मिल पाएंगी।

Good News For Those Applying For Membership Of Lodhi Club

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं