September 19, 2026 04:09:32
ओटीटी सीरीज महारानी 3 में फिर से धमाल मचाती दिखाई देगी हुमा कुरैशी, जानें कब होगी रिलीज

ओटीटी सीरीज महारानी 3 में फिर से धमाल मचाती दिखाई देगी हुमा कुरैशी, जानें कब होगी रिलीज

Feb11,2024 | Enews Punjab Team | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी फिल्मों के बाद अब ओटीटी की दुनिया में धमाल मचाती हुईं नजर आ रही हैं। हुमा कुरैशी की वेब सीरीज महारानी दर्शकों को बहुत ही ज्यादा पसंद आई थी। ‘महारानी’ सीरीज में बिहार की राजनीती दिखाई गई हैइस सीरीज में हुमा कुरैशी का एक अलग ही अवतार दर्शकों को देखने को मिला है। एक्ट्रेस एकदम दमदार भूमिका में नजर आई है। इस सीरीज के पहले और दूसरे सीजन को लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया है।वहीं, अब दर्शकों को इसके तीसरे सीजन का बहुत ही बेसर्बी से इंतजार है। तीसरे सीजन के टीजर को बहुत हाल ही में पेश किया गया था। हुमा कुरैशी का ये टीजर बेहद ही ज्यादा दमदार है, जिसमें एक्ट्रेस काफी दमदार रोल में दिखाई दे रही हैं।फैंस टीजर को देखने को देखने के बाद काफी ही ज्यादा उतावले हो रहे हैं। एक्ट्रेस सीरीज के तीसरे सीजन में अपना दमखम दिखाती हुईं नजर आएंगी। इस सीरीज के जरिये हुमा कुरैशी ने फैंस के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली है।टीजर की बात करें तो, हुमा कुरैशी यह कहती हैं कि, जब हम चौथी फेल थे तो आप सबकी नाक में दम कर दिए थे. ग्रेजुएट हो जाएंगे तो क्या होगा आप सबका….इसके बाद रानी हाथों में हथकड़ी लगाए जेल की वेन से बाहर आती हुईं नजर आ रही हैं। हाथ में हथकड़ी के साथ ही रानी ने अपने हाथ में किताब भी पकड़ा हुआ है और एक्ट्रेस सभी को नमस्कार करती हुईं दिख रही हैं। कब रिलीज होगी ‘महारानी 3’ आपको बता दें कि ये एक राजनीतिक ड्रामा सीरीज है। इसमें हुमा कुरैशी के अलावा अमित सियाल, विनीत कुमार, प्रमोद पाठक, कानी कुसरुति, अनुजा साठे, सुशील पांडे, दिब्येंदु भट्टाचार्य जैसे कलाकार अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। फिलहाल सीरीज की रिलीज डेट सामने नहीं आई है। लेकिन, इसे पहले और दूसरे पार्ट की तरह ही सोनी लिव एप पर स्ट्रीम किया जायेगा। बता दें कि महारानी 3 का निर्माण नरेन कुमार और डिंपल खरबंदा ने किया है। सीरीज में एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने रानी भारती का रोल निभाया था। पहले पार्ट में रानी भारती एक ग्रामीण महिला थी, जिसे उसके पति और राजनेता भीमा भारती ने बिहार की मुख्यमंत्री के रूप में चुना था। दूसरे सीजन में रानी भारती अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी अपने पति का ही सामना करती हुईं नजर आती हैं।

Huma-Qureshi-Will-Be-Seen-Making-A-Splash-In-Ott-Series-Maharani-3-Know-When-It-Will-Be-Released



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं