September 18, 2026 00:33:19
समर कैंप में बच्चों की माताओं को सिखाए अलग-अलग योग

समर कैंप में बच्चों की माताओं को सिखाए अलग-अलग योग

डांस और फिटनेस के भी दिए गए टिप्स

Jun8,2024 | Enews Punjab Desk | Ludhiana

हैबोवाल में मामा मिया की तरफ से श्री राम शरणम् की पिछली तरफ स्थित विनायक डांस एकेडमी में बच्चों के लिए वर्कशॉप समर फंक-2024 जारी है। शनिवार को बच्चों की माताओं को मुफ्त योग, डांस और फिटनेस के टिप्स दिए गए। इस दौरान उन्हें योग करने के फायदे भी बताए गए। बता दें कि कैंप के दौरान बच्चों की माताएं शनिवार और रविवार को सभी तरह की एक्टिविटी मुफ्त सीख सकती हैं। इस दौरान शंटी हंस और मनदीप कौर ने माताओं को बताया कि योग के नियमित अभ्यास से कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। इनमें हृदय संबंधी फिटनेस में वृद्धि, मांसपेशियों की ताकत में सुधार और रक्तचाप का सामान्य होना शामिल है। योग तनाव के लिए एक प्रसिद्ध उपाय है और बेहतर नींद के पैटर्न को बढ़ावा देता है। योग तनाव से राहत देता है और बेहतर नींद लाता है, भूख और पाचन को बढ़ाता है। यह दिमाग को हमेशा शांत रखता है। जब हम योग करते हैं तो मांसपेशियों में खिंचाव, मरोड़, मरोड़ और खिंचाव जैसी कई क्रियाएं होती हैं। इससे हमारे शरीर की थकान दूर होती है और हम हमेशा तरोताजा महसूस करते हैं। इस कैंप में बच्चों को केक, नेल आर्ट्स, 3डी इंप्रेशन, फैशन शो, ज्योतिष, टैरो कार्ड, म्यूजिक क्लास, आर्ट एंड क्राफ्ट, मेकअप और आईलेट्स की ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके अलावा भी बच्चों को डांस क्लास, बैली डांस, हिप-होप, फ्री स्टाइल, भांगड़ा, वेस्टर्न डांस और एरोबिक्स समेत कई प्रकार की एक्टिविटी करवाई जा रही है।  

इस मौके पर मनदीप कौर , सुखमनदीप , रिशु गुप्ता, गुरप्रीत कौर, शिल्पा हट्टा, बलविंदर कौर, आंचल, प्रीति, आकृति, सोनिका, भारती, प्रिया भल्ला, असिल गर्ग, अनीता, रमन जोती, अलका सोनी, करुणा भाटिया, स्वाति, मोनिका बतरा, गुनीत कौर, आरती, देवन, ज्योति सचदेवा, अमरप्रीत, दृति, भी मौजूद रही।

Taught-Different-Yoga-Poses-To-Mothers-Of-Children-In-Summer-Camp

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं