November 4, 2026 03:01:48

पंजाबी गानों पर थिरकी पंजाबी मुटियारें, लुधियाना वूमैन लाइफ क्लब ने मनाया तीज फेस्टीवल

Aug14,2024 | Desk | Ludhiana

लुधियाना वुमेन लाइफ क्लब की ओर से तीज फेस्टीवल का आयोजन फव्वारा चौक स्थित बसंत रेस्टोरेंट में बड़ी धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर क्लब  मुस्कान शर्मा ने क्लब मेंबर्स का स्वागत किया गया। तीज फेस्टीवल में फूड कारपोरेशन आफ इंडिया से मैनेजर जसविंदर कौर संधू व मैनेजर शिंदर पाल कौर मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुई। कार्यक्रम में डांस कंपीटिशन व इसके बाद मिसेज तीज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस दौरान पंजाबी गानों पर पंजाबी मुटियारें खूब थिरकती दिखाई दी। मिस तीज प्रतियोगिता में सुमन कपूर को मिस तीज का पहला व रुबी को दूसरा विजेता चुना गया। जबकि डांस परफोरमेंस में ज्योति को विनर और सुलक्षणा गाबा व सोनिया को उपविजेता चुना गया। इस अवसर पर मुस्कान शर्मा ने कहा कि लुधियाना वुमन लाइफ ग्रुप की ओर से हर त्योहार पर महिलाओं के लिए किसी ना किसी कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है और खासकर तीज फेस्टीवल में हर बार की तरह इस बार भी महिलाओं की अधिक एंट्री आई है।  इस अवसर पर सुमन कपूर, सुलक्षणा गाबा, चंद्रावती शर्मा, सुदेश कुमारी, पूजा बंसल, किरण, अनीता, रुबी, रितु, सोनिया, ज्योति, हिना गोयल, रितु मल्होत्रा, अंजली व अन्य मौजूद थे।

Womens-Danced-On-Punjabi-Songs-Ludhiana-Women-Life-Club-Celebrated-Teej-Festival




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023