August 4, 2026 14:04:33

जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए युवक ने दम तोड़ा

Sep17,2023 | Yashpal Sharma | Gaziyabad

गाजियाबाद के सरस्वती विहार इलाके में एक जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए युवक की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा कि युवक को दौड़ते वक्त हार्ट अटैक आया था। जिससे वह ट्रेडमिल पर ही दौड़ते हुए गिर गया। हादसे का यह वीडियो जिम में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इंदिरापुरम के ACP ने इस घटना की पुष्टि की है। गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र का यह मामला है। मृतक का नाम सिद्धार्थ कुमार है जो अपने परिजनों के साथ सरस्वती विहार इलाके में रहता है। सिद्धार्थ अपने घर के पास ही एक जिम में एक्सरसाइज करने के लिए जाता था। हर रोज कि तरह शनिवार को भी सिद्धार्थ जिम में गया। वहां वह ट्रेड मिल पर चल रहा था। इसी दौरान अचानक वो बेहोश हो जाता है। ऐसा देखते ही वहां मौजूद 2 अन्य शख्स उसके पास पहुंचते हैं और उसे संभालने की कोशिश करते हैं। मगर कुछ समय बाद ही सिद्धार्थ की मौत हो जाती है। बड़ी बात है कि कोरोना जैसी गंभीर बीमारी के बाद ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं जो की चिंता का विषय बनी हुई है। पुलिस ने क्या कहा? इस मामले में इंदिरापुरम के ACP स्वतंत्र कुमार ने बताया कि, इस मामले की हमें जानकारी मिली है। सिद्धार्थ के परिजन शव को लेकर बिहार चले गए हैं। वे वहां उसका अंतिम संस्कार करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि, इस मामले को लेकर परिजनों में अभी तक हमारे पास कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। अगर वे शिकायत दर्ज कराएंगे तो हम मामले की जांच करेंगे।

A-young-man-died-while-running-on-the-treadmill-in-the-gym




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us