April 22, 2026 16:51:26

अस्पताल में चिकित्सा सेवा ठप:पर्ची नहीं कटने से मरीज परेशान, पूरे पंजाब में नहीं बन पा रही; नहीं हो पा रहा रजिस्ट्रेशन

May29,2024 | Enews Team | Kapurthala

कपूरथला | सिविल अस्पताल में रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सिस्टम डाउन होने के चलते सैकड़ों मरीजों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मरीज कई घंटे से कतार में लगकर अपनी पर्ची कटवाने के लिए इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है यह सिस्टम पूरे पंजाब में ही डाउन है। हालांकि SMO डॉ. संदीप धवन ने बताया कि यह सिस्टम चंडीगढ़ से डाउन था। जो की आधे घंटे बाद ठीक हो गया है। लेकिन मरीजों का कहना है कि वह सुबह से पर्ची कटवाने के लिए कतार में लगे है और सिस्टम डाउन ही बताया जा रहा है। पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के दावे आज कपूरथला के सिविल अस्पताल में खोखले साबित होते दिखे हैं। जिसके चलते रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सिस्टम पूरे पंजाब में ठप चल रहा है। कपूरथला सिविल की स्थिति को देखा जाए तो दूर गांवों से आए सैकड़ों मरीज सुबह से लाइन में लगकर अपनी पर्ची कटवाने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन सिस्टम डाउन होने की वजह से पर्ची नहीं बन रही है। यह भी बता दें कि, पर्ची बनने के बाद ही मरीज संबंधित डॉक्टर के पास जाकर अपना उपचार करवा सकते हैं। सिस्टम डाउन के चलते कतार में लगे मरीजों की तस्वीरें जालंधर से भी आई हैं। वहीं, दूसरी तरफ SMO कपूरथला डॉ. संदीप धवन ने बताया कि पूरे पंजाब में ही यह सिस्टम डाउन है। जल्द ही सिस्टम ठीक हो जायगा। जिसके बाद मरीज को उचित सुविधा उपलब्ध करवा दी जाएगी। इस सिस्टम डाउन से मरीजों को हो रही परेशानी को देखते हुए बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि बीते दिनों डायरेक्टर हेल्थ के दौरे के दौरान वर्दी न पहने 108 एम्बुलेंस के दो कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया था।

Medical-Services-Stalled-In-The-Hospital-Patients-Are-Troubled-Due-To-Non-Payment-Of-Prescriptions-Medical-Services-Are-Not-Available-In-The-Entire-Punjab-Unable-To-Register




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023