September 5, 2026 12:04:55

हिमाचल में भारी बारिश से तबाही, कुल्लू में घरों में घुसा पानी, मलबे में दबी गाड़ियां, पंडोह डैम लबालब, चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर पलटी बस

Feb28,2025 | Enews Team | Himachal Pardesh

हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश में बारिश से तबाही हो रही है। कुल्लू के अखाड़ा बाजार में भारी बारिश के बाद आज सुबह लोगों के घरों और होटलों में पानी घुस गया। नाले में बाढ़ की वजह से कई गाड़ियां मलबे में दब गई। प्रदेश में जगह जगह सड़कों पर लैंडस्लाइड की घटनाएं पेश आ रही है।भारी बारिश के बाद मंडी में पंडोह डैम का जलाशय पानी से भर गया है। इसे देखते हुए पंडोह डैम के गेट को खोल दिया गया है। इसे देखते हुए डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने पंडोह डैम से नीचे ब्यास नदी के किनारे नहीं जाने की एडवाइजरी जारी की है। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर आज सुबह लैंडस्लाइड की चपेट में प्राइवेट बस आ गई। पहाड़ी गिरने के बाद बस पलट गई और सड़क किनारे लगी दीवार पर जाकर रुकी। इसमें ड्राइवर और कंडक्टर सहित 4 लोग घायल हो गए। घायलों का नगवांई अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना के अनुसार, शुक्रवार सुबह 6.50 बजे मनाली से पठानकोट जा रही निजी बस जब बनाला के पास पहुंची, तो यहां पहाड़ी से अचानक लैंडस्लाइड हो गया। इसमें ड्राइवर जसवंत सिंह, कंडक्टर अंकुश और दो अन्य यात्री घायल हो गए। दीवार से बस नीचे गिरती तो यहां बड़ा हादसा हो सकता था।

पहाड़ी में मलबा गिरने से पलटी बस

पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आने के बाद बस सड़क किनारे पलट गई। गनीमत यह रही की बस नीचे खाई में नहीं गिरी। लैंडस्लाइड के बाद चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे बंद यातायात के लिए बंद हो गया।  एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि सुबह के वक्त यह हादसा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सरकार ने भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।


भारी बारिश से एनच-5 और चंबा-होली सड़क भी बंद

बता दें कि प्रदेश में बीते तीन दिन से रुक रुक कर बारिश हो रही है। मगर बीती रात से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश जारी है। इससे कई नाले उफान पर आ गए है। लैंडस्लाइड के कारण सड़कें बंद हो गई है। शिमला से किन्नौर जिला को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे 5 भी निगुलसरी के पास लैंडस्लाइड के बाद बंद हो गया है। होली-चंबा सड़क पर भी भारी भूस्खलन हुआ है। इससे यह सड़क गरोला के पास बंद हो गई है।

Heavy-Rains-Wreak-Havoc-In-Himachal-Water-Entered-Houses-In-Kullu-Vehicles-Buried-Under-Debris-Pandoh-Dam-Overflowing-Bus-Overturned-On-Chandigarh-Manali-Highway




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023