September 5, 2026 12:06:38

श्रीनगर में तीन आतंकियों का एनकाउंटर, ड्रोन से खोजकर मारे, त्राल के मकान में छिपे थे, एक आतंकी की मां कॉल पर बोली- बेटा सरेंडर कर दे

May15,2025 | Enews Team | New Delhi

नई दिल्ली/श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के त्राल में गुरुवार को सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया। तीनों आतंकी एक मकान में छिपे थे। सुरक्षाबलों ने इन्हें ड्रोन की मदद से ढूंढ निकाला और एनकाउंटर कर दिया। मारे गए आतंकियों में एक टॉप कमांडर आसिफ शेख था। इसके अलावा सुरक्षाबलों ने आमिर नजीर वानी और यावर अहमद भट को भी मार गिराया। इस बीच, त्राल में मारे गए एक आतंकी आमिर नजीर वानी का आखिरी वीडियो सामने आया है। इसमें वह अपनी मां से बात कर रहा है। मां ने कश्मीरी में आमिर से कहा- बेटा, सरेंडर कर दो। जम्मू-कश्मीर में पिछले तीन दिनों में यह दूसरा एनकाउंटर है। इससे पहले शोपियां जिले के केलर में 13 मई को सुरक्षाबलों के साथ एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के तीन आतंकवादी मारे गए थे। बुधवार को केलर से ही भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद हुआ।

BSF की दो चौकियों का नाम फोर्स के शहीद जवानों के नाम पर रखा जाएगा 

BSF महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने गुरुवार को घोषणा की कि फोर्स की दो सीमा चौकियों का नाम सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज और कॉन्स्टेबल (जीडी) दीपक चिंगखम के नाम पर रखा जाएगा। दोनों जवान ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलाबारी में शहीद हो गए थे।

Encounter-Of-Three-Terrorists-In-Srinagar-Killed-After-Being-Found-By-Drone-Were-Hiding-In-A-House-In-Tral-Mother-Of-One-Terrorist-Said-On-Call-Son-Surrender




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023