September 5, 2026 12:39:16

अनिल अंबानी की कंपनियों पर ईडी की कार्रवाई पूरी, 3 दिन में 35 जगहों पर छापेमारी; 3000 करोड़ के लोन में धोखाधड़ी का आरोप

Jul27,2025 | Enews Team | New Delhi

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) की अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप से जुड़े 35 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी रविवार को पूरी हो गई है। ये कार्रवाई 24 जुलाई को शुरू हुई थी, जो तीन दिन तक चली। रेड में करीब 50 कंपनियां शामिल हैं। 25 से ज्यादा लोगों से भी पूछताछ की गई है। रिलायंस ग्रुप की कंपनियों रिलायंस पावर और रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ने रविवार को एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए इसकी जानकारी दी। दोनों कंपनियों ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि इस कार्रवाई का उनके बिजनेस, वित्तीय प्रदर्शन या शेयरहोल्डर्स पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यस बैंक से लिए 3000 करोड़ रुपए के लोन धोखाधड़ी मामले में दिल्ली और मुंबई में रेड की गई थी। ये छापेमारी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की धारा 17 के तहत की गई । न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, ये कार्रवाई सीबीआई की ओर से दर्ज दो एफआईआर और सेबी, नेशनल हाउसिंग बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और नेशनल फाइनेंशियल रिपोर्टिंग अथॉरिटी (NFRA) जैसी एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर की गई है।

रिलायंस पावर और रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर का बयान

कंपनी ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई सभी जगह समाप्त हो गई है। कंपनी और उसके सभी अधिकारी पूरी तरह से सहयोग कर चुके हैं और आगे भी अधिकारियों के साथ सहयोग करते रहेंगे। ईडी की यह कार्रवाई कंपनी के व्यापार, वित्तीय प्रदर्शन, शेयरधारकों, कर्मचारियों पर कोई प्रभाव नहीं डालती। यह कार्रवाई उन आरोपों से जुड़ी है, जो रिलायंस कम्युनिकेशन लिमिटेड (आरकॉम) या रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) के 10 साल से पुराने लेनदेन से संबंधित हैं। अनिल अंबानी दोनों कंपनियों के बोर्ड में नहीं हैं, इसलिए RCOM या आरएचएफएल पर कार्रवाई का इनके संचालन, प्रबंधन, या शेयरधारकों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। रिलायंस पावर और इन्फ्रा एक अलग और स्वतंत्र सूचीबद्ध कंपनी है जिसका RCOM या आरएचएफएल से कोई व्यापार या वित्तीय संबंध नहीं है।

Ed-Action-On-Anil-Ambanis-Companies-Complete-Raids-Conducted-At-35-Places-In-3-Days-Allegations-Of-Fraud-In-Loan-Of-Rs-3000-Crore




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023