September 5, 2026 11:19:43

सेंसेक्स 77 अंक चढ़कर 80,787 पर बंद, निफ्टी में 32 अंक की बढ़त रही; कार की कीमतें घटाने से ऑटो शेयर्स 4% से ज्यादा चढ़े

Sep8,2025 | Enews Team | New Delhi

नई दिल्ली। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 8 सितंबर को सेंसेक्स 77 अंक चढ़कर 80,787 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 32 अंक की बढ़त रही, ये 24,773 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में तेजी और 15 में गिरावट रही। टाटा मोटर्स और महिंद्रा के शेयरों में 4% से ज्यादा की तेजी रही। मारुति और अडाणी पोर्ट्स 2% से ज्यादा चढ़े। वहीं, ट्रेंट, एशियन पेंट्स और HCL टेक में 4% तक की गिरावट रही। निफ्टी के 50 में 26 शेयरों में तेजी और 24 में गिरावट रही। NSE के मेटल इंडेक्स में सबसे 3.30% की तेजी रही। मेटल, बैंकिंग और रियल्टी इंडेक्स चढ़े हैं। IT, FMCG और फार्मा में गिरावट रही। खराब तिमाही नतीजों के चलते एयरलाइन कैरियर स्पाइसजेट का शेयर 2.90% ज्यादा गिरा। शुरुआती कारोबार में इसमें 5% तक की गिरावट थी। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में कंपनी को 237 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। पिछले साल की समान तिमाही में एयरलाइन को 159 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। कंपनी को यह नुकसान एयरक्राफ्ट के मेंटेनेंस नहीं होने के चलते ग्राउंडेड होने, एयरोस्पेस प्रतिबंधों और कस्टमर्स की कमी के चलते हुआ है।

ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार

    एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1.45% ऊपर 43,644 पर और कोरिया का कोस्पी 0.45% चढ़कर 3,220 पर बंद हुए।

    हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.85% ऊपर 25,634 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.38% चढ़कर 3,826 पर बंद हुए।

    5 सितंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.48% नीचे 45,401 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.034% और S&P 500 में 0.32% गिरावट रही।

5 सितंबर को घरेलू निवेशकों ने ₹1,821 करोड़ के शेयर्स खरीदे

    5 सितंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 1,304.91 करोड़ के शेयर्स बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 1,821.23 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।

    अगस्त महीने में विदेशी निवेशकों ने ₹46,902.92 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 94,828.55 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी किए।

Sensex-Closed-At-80787-Up-77-Points-Nifty-Gained-32-Points-Auto-Shares-Rose-More-Than-4-Percent-Due-To-Reduction-In-Car-Prices




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023