September 5, 2026 12:36:32

कल से देशभर में लागू होंगी Gst की नई दरें, मोदी आज शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे, स्वदेशी के इस्तेमाल पर कर सकते हैं चर्चा

Sep21,2025 | Enews Team | New Delhi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे देश के नाम संबोधन देंगे। आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं है कि वे किस विषय में बात करेंगे, लेकिन यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वे GST की नई दरें लागू होने पर बात कर सकते हैं। इसके अलावा देश में शुरू हो रहे फेस्टिवल सीजन के लिए स्वदेशी के इस्तेमाल काे बढ़ावा देने की अपील कर सकते हैं। जिसका जिक्र उन्होंने मणिपुर, बिहार, गुजरात, मध्य प्रदेश की यात्राओं में भी किया है। यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि पीएम अमेरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प के H-1B वीजा की एप्लिकेशन फीस बढ़ाने पर भी बात कर सकते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक हर साल लाखों भारतीय इसके लिए आवेदन करते हैं। 2024 में 3 लाख से ज्यादा इंडियन्स को यह वीजा मिला था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा का दौरा करेंगे। वे ईटानगर में 5100 करोड़ के प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वे त्रिपुरा जाएंगे और गोमती जिले में रीडेवलप त्रिपुरेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और उसका उद्घाटन करेंगे। 51 शक्तिपीठों में से एक इस मंदिर को 52 करोड़ की लागत से पूर्वोत्तर राज्य में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रीडेवलप किया गया है।

New-Gst-Rates-Will-Be-Implemented-Across-The-Country-From-Tomorrow-Modi-Will-Address-The-Nation-At-5-Pm-Today-And-May-Discuss-The-Use-Of-Indigenous-Products




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023