September 5, 2026 12:40:16

ट्रंप का बड़ा ऐलान, बोले- ग्रीनलैंड चाहिए, लेकिन ताकत का इस्तेमाल नहीं करेंगे, उसकी हिफाजत अमेरिका के अलावा कोई नहीं कर सकता; हमें राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरत

Jan21,2026 | Enews Team | New Delhi

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ग्रीनलैंड पर कब्जे के प्लान को दुनिया के सामने सही ठहराया है। बुधवार को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) में उन्होंने कहा कि ग्रीनलैंड की सुरक्षा अमेरिका के अलावा कोई और देश नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि हमें राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी ग्रीनलैंड की जरूरत है। ट्रम्प ने अपने भाषण में कहा कि ग्रीनलैंड को हासिल करने के लिए अमेरिका ताकत का इस्तेमाल नहीं करेगा। यह आज की शाम का सबसे बड़ा ऐलान है। ग्रीनलैंड पर कब्जे का विरोध करने के लिए उन्होंने डेनमार्क को अहसान फरामोश कहा। WEF में अपने भाषण की शुरुआत में ट्रम्प ने कहा- खूबसूरत दावोस वापस आकर अच्छा लग रहा है। यहां कई बिजनेस लीडर्स, कई दोस्त, कुछ दुश्मन और खास मेहमान मौजूद हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यूरोप गलत दिशा में जा रहा है। ट्रम्प ने अपनी ताकत और रुतबे को लेकर मजाकिया अंदाज में खुद की तारीफ भी की। उन्होंने कहा, पिछली बार उन्होंने मुझे ‘डैडी’ कहा था। एक बहुत समझदार आदमी ने कहा था कि वही हमारे डैडी हैं, वही सब चला रहे हैं। मैं सच में सब चला रहा था। फिर ऐसा क्या हुआ कि जो सब चला रहा था, वही अचानक बहुत बुरा इंसान बना दिया गया। आपको बता दें कि ट्रम्प ने जून 2025 में NATO चीफ मार्क रुट ने भी मजाक में ट्रम्प का बचाव करते हुए कहा था कि “कभी-कभी डैडी (ट्रम्प) को सख्त भाषा का इस्तेमाल करना पड़ता है।

Trump-Makes-A-Major-Announcement-Saying-He-Wants-Greenland-But-Will-Not-Use-Force-No-One-But-The-United-States-Can-Protect-It-We-Need-It-For-National-Security




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023