September 6, 2026 14:14:53

बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर, भारत में खेलने से इनकार किया था; आईसीसी ने उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया

Jan24,2026 | Enews Team | New Delhi

नई दिल्ली। बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया। दुबई में हुई बैठक के दौरान आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने यह फैसला लिया। आईसीसी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस बात की जानकारी दी। गुरुवार को आईसीसी से दी गई 24 घंटे की डेडलाइन के बावजूद बांग्लादेश सरकार ने भारत में खेलने से इनकार कर दिया, जिसके बाद आईसीसी ने यह कदम उठाया। भारत में मैच कराने के आईसीसी के फैसले के खिलाफ बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने डिस्प्यूट रिजोल्यूशन कमेटी (DRC) में अपील दायर की थी, लेकिन उसे भी खारिज कर दिया गया। इस पूरे विवाद की शुरुआत बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर किए जाने के बाद हुई। इसके बाद BCB ने भारत में खेलना असुरक्षित बताते हुए टीम को भारत भेजने से मना कर दिया। बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने गुरुवार को नेशनल टीम के खिलाड़ियों के साथ ढाका में बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने कहा, 'हम वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं, लेकिन भारत में हमारे खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा को लेकर चिंता अब भी बनी हुई है।

Bangladesh-Ruled-Out-Of-T20-World-Cup-After-Refusing-To-Play-In-India-Icc-Replaces-Scotland




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023