September 5, 2026 13:13:59

50 से 18 प्रतिशत पर आया अमेरिकी टैरिफ, पीएम मोदी से ट्रंप की फोन पर बात और डन हुई डील, भारतीय एक्सपोर्ट्स को फायदा

Feb4,2026 | Enews Team | New Delhi

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच बात बन गई हैं और इसके साथ ही बीते लंबे समय से अटकी इंडिया-यूएस ट्रेड को लेकर भी असमंजस लगभग खत्म हो गया है. दरअसल, सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर बातचीत करने के बाद खुद व्यापार समझौते को लेकर बड़ी जानकारी शेयर की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में पीएम मोदी की जमकर तारीफ की और तत्काल प्रभाव से हमने अमेरिका और भारत के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति व्यक्त की है. इसके साथ ही उन्होंने भारत पर लागू 25% टैरिफ को घटाकर 18% करने का ऐलान किया. डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री को अपना दोस्त बताते हुए कहा कि, पीएम मोदी से मित्रता और और सम्मान के चलते उनके अनुरोध पर तत्काल प्रभाव से हमने India-US के बीच एक ट्रेड डील पर सहमति जता दी है. इस डील के तहत भारत पर US Tariff 25 फीसदी नहीं, बल्कि अब सिर्फ 18% कर दिया जाएगा, जबकि भारत भी अमेरिकी वस्तुओं पर अपने टैरिफ जीरो करने की दिशा में आगे बढ़ेगा.' ट्रंप ने भारत पर लागू टैरिफ 25% से घटाकर 18% करने का ऐलान किया है, लेकिन यहां बड़ा सवाल ये है कि भारत पर तो 50% अमेरिकी टैरिफ बीते 27 अगस्त से लागू है। दरअसल, बीते साल अप्रैल में पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया था, फिर रूसी तेल खरीद को यूक्रेन युद्ध में पुतिन की आर्थिक मदद का आरोप लगाते हुए उन्होंने इसे बढ़ाकर दोगुना यानी 50 फीसदी कर दिया।

Us-Tariffs-Cut-From-50-Percent-To-18-Percent-Trump-Speaks-With-Pm-Modi-Over-Phone-Seals-Deal-Benefits-Indian-Exports




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023