September 5, 2026 11:20:53

Neet Exam Updates: काउंटडाउन शुरू, कुछ मिनट बाद शुरू होगी नीट पुनर्परीक्षा; सिर्फ 1.30 बजे तक मिलेगा प्रवेश

Jun21,2026 | Enews Team | New Delhi

नई दिल्ली। नीट यूजी पुनर्परीक्षा आज आयोजित होगी। 22.79 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी और शाम 5:15 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें और एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें। NTA ने परीक्षा समय, एंट्री नियम और अन्य जरूरी निर्देश जारी किए हैं। नीट यूजी 2026 पुनर्परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश सुबह 11:30 बजे से शुरू हुआ। सभी परीक्षार्थियों को अनिवार्य रूप से दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा केंद्र के अंदर पहुंचना होगा। इसके बाद ठीक 1:30 बजे परीक्षा केंद्रों के दरवाजे बंद कर दिए जाएंगे और किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। NEET-UG पुनर्परीक्षा को लेकर काउंटडाउन शुरू हो चुका है और कुछ ही मिनटों में देशभर के परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने वाली है। इस परीक्षा में करीब 22.79 लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, जिससे सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था की गई है।

Neet-Exam-Updates-Countdown-Begins-Neet-Re-Exam-To-Start-In-A-Few-Minutes-Entry-Allowed-Only-Until-1-30-Pm




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023