September 5, 2026 13:26:27

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरएसएस बोला-दोषियों को कड़ी सजा मिले, करोड़ों भक्तों का भरोसा बचाना जरूरी, दान की रकम चोरी होने से उन्हें ठेस पहुंची

Jul3,2026 | Enews Team | Ayodhya

अयोध्या। अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने शुक्रवार को पहली बार बयान दिया। सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा- रामलला मंदिर में रखे दानपात्रों में जमा राशि की चोरी दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे रामभक्तों की भावनाओं और श्रद्धा को आघात पहुंचा है। उनका भरोसा बचाना जरूरी है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन्हें कठोर दंड मिलना चाहिए। इधर, अयोध्या में भाजपा नेता विनय कटियार ने कहा, यह साफ है कि पैसों का गबन हुआ है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा और आमंत्रित ट्रस्ट सदस्य गोपाल राव किसी कारण से बच गए, जेल नहीं गए। हो सकता है कि आगे जेल जाएं। इधर, स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) दूसरे दिन शुक्रवार को भी जांच के लिए मंदिर पहुंची है। सूत्रों के मुताबिक, टीम गोपाल राव से पूछताछ कर रही है। वहीं, पुलिस शुक्रवार सुबह 9 बजे अयोध्या जेल पहुंची। आरोपी अविनाश शुक्ला को 24 घंटे की कस्टडी में लेकर पुलिस लाइन आई। 2 घंटे कड़ी पूछताछ की। फिर उसे लेकर प्रतापगढ़ रवाना हो गई। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि अविनाश ने चढ़ावे में आए सोने-चांदी के जेवर और रकम ठिकाने लगाई है। पुलिस अविनाश की निशानदेही पर उन-उन जगहों पर जा सकती है। प्रतापगढ़ का रहने वाला अविनाश चढ़ावे की गिनती का काम करता था। वह अयोध्या में किराए पर रहता था। उसके कमरे से 20 लाख रुपए, 1,000 डॉलर, गहने और ‘रामराज्य कोष’ लिखा बक्सा मिला था।

Regarding-The-Theft-Of-Offerings-At-The-Ram-Mandir-The-Rss-Stated-That-The-Guilty-Must-Face-Severe-Punishment-It-Is-Crucial-To-Uphold-The-Trust-Of-Millions-Of-Devotees-Who-Were-Deeply-Hurt-By-The-Theft-Of-The-Donated-Funds




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023