September 5, 2026 12:02:03

भाजपा के सीनियर नेता व पूर्व कानून मंत्री राम जेठमलानी का निधन

95 साल की उम्र में हुआ निधन

नानावती केस ने राम जेठमलानी को मिली थी अहम पहचान

Sep8,2019 | यशपाल शर्मा | ludhiana

भाजपा के सीनियर नेता व पूर्व कानून मंत्री राम जेठमलानी का निधन ्र -95 साल की उम्र में हुआ निधन ईन्यूज पंजाब, लुधियाना जाने-माने वकील व पूर्व भाजपा सरकर में क़ानून मंत्री रहे राम जेठमलानी का 95 साल की उम्र में रविवार सुबह निधन हो गया। 14 सितंबर, 1923 को जन्मे जेठमलानी कई हाई प्रोफ़ाइल आपराधिक मुक़दमों को लड़ा और इनमें बड़ी कामयाबी हासिल की। 17 साल की उम्र में जेठमलानी ने क़ानून की डिग्री ले ली थी. पाकिस्तान में जन्में जेठमलानी विभाजन के दौरान भारत में आ गए थे। .1959 में ही नानावती केस में जेठमलानी ने अपनी पहचान बनाई और इसके बाद से वो क्रिमिनल लॉ प्रैक्टिस के दिग्गज चेहरा बन गए.। जेठमलानी के दो बेटे और दो बेटियां हैं. इनमें से महेश जेठमलानी और रानी जेठमलानी भी जाने-माने वकील हैं.2014 में आम चुनाव से पहले जेठमलानी ने नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने का समर्थन किया था. हालांकि मोदी के पीएम बनने के बाद जल्द ही वो उनके ख़िलाफ़ हो गए थे।

ram jethmalani dead




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023