October 23, 2026 10:21:07

मोदी सरकार 9 से 13 सितंबर तक आपको देगी सस्ता सोना खरीदने का मौका

Sep8,2019 | यशपाल शर्मा | ludhiana

ईन्यूज पंजाब, लुधियाना जहां बाजार में सोने की कीमत 40 हजार रुपए प्रति ग्राम पंहुचने से आम आदमी की कमर टूटती दिख रही है, वहीं मोदी सरकार पब्लिक इन महंगे दामों के बावजूद आम लोगों 9 से 13 सितंबर तक सस्ता सोना खरीदने का मौका देगी। असल में एक स्कीम के तहत आपको इस महीने बेहद सस्ते में सोना खरीदने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करेगी। असल में साल 2015 में मोदी सरकार ने सोवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) योजना की शुरुआत की थी। इस योजना की सीरीज के तहत समय-समय पर लोगों को गोल्‍ड बॉन्ड खरीदने का मौका दिया जाता है और इसमें गोल्‍ड बॉन्ड की कीमत बाजार में चल रहे रेट से कम होती है। यहां जानना जरूरी है कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना के गोल्‍ड की कीमत आरबीआई की ओर से तय की जाती है।चालू वित्त वर्ष में सोने में निवेश की सरकारी योजना सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के चौथे और आखिरी चरण में निवेश अगले हफ्ते से सोमवार 9 सितंबर से शुरू होगा और निवेशकों के पास पांच दिन खरीददारी का मौका रहेगा। इसके अलावा, खरीददार को डिजिटल मोड में पेमेंट करने पर 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट मिलेगी।इस स्‍कीम में गोल्‍ड बॉन्‍ड को खरीदने की कुछ शर्तें भी हैं. पहली शर्त है कि कोई भी व्यक्ति एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 500 ग्राम के गोल्‍ड बॉन्ड खरीद सकता है. वहीं, इस बॉन्ड में न्यूनतम निवेश एक ग्राम है. इसके अलावा टैक्‍स पर भी छूट मिलती है.इसके अलावा स्‍कीम के जरिये बैंक से लोन भी लिया जा सकता है. बता दें कि सरकार इस स्‍कीम के जरिये गोल्‍ड की फिजिकल डिमांड को कम करने की कोशिश में है.इस गोल्‍ड की बिक्री बैंकों, डाकघरों, एनएसई और बीएसई के अलावा स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के जरिये होती है। ये बॉन्ड बैंकों से ऑनलाइन भी खरीदे जा सकते हैं।

sovereign gold bond scheme




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023